एलोन मस्क ने दागा एक और ट्वीट, War is ultimate Supreme Court पर भड़के जेलेंस्की

टेस्ला के संस्थापक एलोन मस्क वैसे तो खुद को यूक्रेन का समर्थक बताते हैं। लेकिन उनके ट्वीट में जो शब्द होते हैं यूक्रेन भड़क उठता है। हाल ही रूस द्वारा यूक्रेन के चार अधिग्रहीत इलाकों में चुनाव के बाद वार इज अल्टीमेट सुप्रीम कोर्ट चर्चा में है।

elon musk

टेस्ला के संस्थापक हैं एलोन मस्क

टेस्ला के संस्थापक इन दिनों दो वजहों से चर्चा में हैं। एक बार फिर वो ट्विटर के साथ सौदे में आगे बढ़ने के संकेत दे चुके हैं तो दूसरी तरफ यूक्रेन-रूस संकट पर जिस तरह से ट्वीट किया है वो यूक्रेन के निशाने पर हैं। हाल ही में एक बार फिर उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि वॉर इज अल्टीमेट सुप्रीम कोर्ट। ऐसा माना जा रहा है कि उनका झुकाव रूस के साथ है। इन सबके बीच मस्क सफाई भी दे रहे हैं कि वो पहले, आज भी और आगे भी यूक्रेन के साथ हैं। मस्क ने हाल ही में ट्वीट किया था जिसमें लिखा कि रूस द्वारा यूक्रेन के जो चार भूभाग कब्जे में लिए गए हैं वहां पर संयुक्त राष्ट्र संघ की अगुवाई में चुनाव होना चाहिए। मस्क के इस ट्वीट पर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया यूजर्स से पूछा कि क्या वो यूक्रेन से अधिक मस्क के विचारों से प्रेम करते हैं।

मस्क के वो सवाल जो चर्चा में रहे

मस्क ने यूक्रेन-रूस शांति हेडिंग के साथ कुछ बिंदुओं का जिक्र किए थे, मसलन रूस द्वारा अधिग्रहीत यूक्रेन के चार इलाकों में यूएन की मौजूदगी में चुनाव होना चाहिए। अगर उस क्षेत्र की जनता रूस के साथ नहीं है तो उसे उन इलाकों को आजाद कर देना चाहिए। दूसरा बिंदु था कि क्रिमिया 1873 से रूस का ही हिस्सा था(अगर कुश्चेव की भूल को नजरंदाज करें)। तीसरा बिंदु था कि क्रीमिया को पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होनी चाहिए। चौथा यह था कि यूक्रेन को तटस्थ रहना चाहिए। हालांकि उनके इन चारों बिंदुओं पर जवाब ना में ज्यादा था।

मस्क के ट्वीट के जवाब में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी ट्वीट कर एलोन मस्क के बारे में दो सवाल पूछे। सवाल का शीर्षक कुछ यूं था, किस एलोन मस्क को आप ज्यादा पसंद करते हैं। वो एलोन मस्क जो यूक्रेन को सपोर्ट करता है या वो जो रूस को सपोर्ट करता है। इस सवाल के जवाब में ज्यादातर लोगों की राय यूक्रेन के साथ थी।

अधिकांश बस्तियों को वापस लिया

युद्ध के मोर्चे पर, यूक्रेन ने गुरुवार को कहा कि उसके बलों ने खेरसॉन में और अधिक बस्तियों को वापस ले लिया है जो आंशिक रूप से रूसी कब्जे वाले चार क्षेत्रों में से एक है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने औपचारिक रूप से द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप के सबसे बड़े विलय में रूस में शामिल किया था। इस बीच, यूरोपीय संघ ने रूस के खिलाफ प्रतिबंधों के एक नए पैकेज को मंजूरी दे दी है जिसमें तेल की बिक्री पर मूल्य सीमा शामिल है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | दुनिया (world News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

ललित राय author

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited