'वादा किया और वादा निभाया...'; सुनीता विलियम्स की वापसी पर व्हाइट हाउस का बयान आया सामने; ट्रंप ने VIDEO किया शेयर
Sunita Williams Return: व्हाइट हाउस ने स्पेस स्टेशन में 9 माह से फंसे अंतरिक्ष यात्रियों का पृथ्वी पर स्वागत किया और कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नौ महीने तक अंतरिक्ष में फंसे लोगों को बचाने का संकल्प लिया था और उन्होंने अपना वादा पूरा किया। साथ ही व्हाइट हाउस ने अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग के लिए एलन मस्क, स्पेसएक्स और नासा को धन्यवाद कहा।



क्रू-9 मिशन समाप्त
Sunita Williams Return: व्हाइट हाउस ने स्पेस स्टेशन में 9 माह से फंसे अंतरिक्ष यात्रियों का पृथ्वी पर स्वागत किया और कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नौ महीने तक अंतरिक्ष में फंसे लोगों को बचाने का संकल्प लिया था और उन्होंने अपना वादा पूरा किया। बता दें कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स धरती पर लौट आई हैं। स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल की भारतीय समयानुसार, 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर लैंडिंग हुई।
व्हाइट हाउस ने क्या कुछ कहा?
व्हाइट हाउस ने 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, ''वादा किया गया, वादा निभाया गया: राष्ट्रपति ट्रंप ने नौ महीने से अंतरिक्ष में फंसे अंतरिक्ष यात्रियों को बचाने का वचन दिया। आज वे सुरक्षित ढंग से अमेरिका की खाड़ी में उतर गए।" साथ ही व्हाइट हाउस ने अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग के लिए एलन मस्क, स्पेसएक्स और नासा को धन्यवाद कहा।
यह भी पढ़ें: सुनीता विलियम्स का हो रहा अभिनंदन, 9 माह बाद 'अंतरिक्ष' की कैद से हुईं रिहा; कैप्सूल की सफल लैंडिंग
डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी के पलों को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर शेयर किया। हालांकि, उन्होंने कैप्शन में कुछ भी नहीं लिखा।
अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर सहित चार अंतरिक्ष यात्री स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल की मदद से पृथ्वी पर लौटे। 8 दिन के मिशन पर रवाना हुईं सुनीता विलियम्स की नौ माह तक अंतरिक्ष में फंसी रही हैं। इस दौरान उनके सहयोगी बुच विल्मोर भी उनके साथ थे। हालांकि, भारतीय समयानुसार, बुधवार 3:37 बजे उनकी सुरक्षित वापसी के बाद भारत सहित दुनिया भर के लोग जश्न मना रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दुनिया (World News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। खबरों की पड़ताल करना इनकी आदतों ...और देखें
ब्रिटिश सांसद ने जलियांवाला बाग नरसंहार के लिए की ‘माफी’ की मांग, तो भुला दिए गए नायक सी. शंकरन नायर की यादें हुई ताजा
Myanmar Earthquake: म्यांमार-थाईलैंड में भूकंप से तबाही ही तबाही, मस्जिद समेत कई इमारतें जमींदोज, कम से कम 20 लोगों की मौत
हमें राजशाही वापस चाहिए...नेपाल में प्रदर्शनकारियों की पुलिस से हुई भिड़ंत, जमकर लगे नारे
थाईलैंड-म्यांमार में भूकंप के तेज झटके, 7.7 तीव्रता वाले जलजले से बड़ी-बड़ी इमारतें गिरीं, भारी नुकसान की आशंका
चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग से मोहम्मद यूनुस ने की मुलाकात, बांग्लादेश से जुड़े किन मुद्दों पर हुई बात; जानें सबकुछ
अब इलेक्ट्रॉनिक्स में आत्मनिर्भर बनेगा भारत, सरकार ने 22,919 करोड़ की योजना को दी मंजूरी
Times Now Summit 2025: संसद में बोलने के लिए 40 फीसदी समय विपक्ष को दिया गया, तब राहुल वियतनाम में थे...अमित शाह ने कसा तंज
एक बार फिर लाल निशान में शेयर मार्केट, सेंसेक्स 191 तो निफ्टी 72 अंक फिसले
PM Kisan: किसानों को यहां मिलेंगे 9000 रुपये, क्या आप जानते हैं इस राज्य का नाम
Times Now Summit 2025: वक्फ बोर्ड के फैसले को अदालत में दी जा सकेगी चुनौती, हमने इतना ही बदलाव किया, वक्फ बिल पर बोले अमित शाह
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited