यूक्रेनी सैनिकों की जान बख्श दें पुतिन- ट्रंप ने की अपील, जवाब में रूस ने रख दी ऐसी शर्त कि यूक्रेन का हो जाएगा अपमान

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पुतिन ने अपील की है कि वो उन यूक्रेनी सैनिकों की जान बख्श दें, जिसे रूस ने कुर्स्क क्षेत्र में घेर रखा है। ट्रंप ने दावा किया कि यूक्रेनी सैनिक बहुत कमजोर स्थिति में हैं।

trump and putin ap

व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम की बात चल रही है, वहीं रूस अपने छीने गए इलाके में यूक्रेनी सेना को घेर चुका है। कुछ इलाकों पर कब्जा भी कर चुका है। अब इन्हीं यूक्रेनी सैनिकों की जान बचाने के लिए ट्रंप सामने आए हैं और उन्होंने पुतिन से अपील की है कि वो इन यूक्रेनी सैनिकों की जिंदगी को बख्श दें। ट्रंप की इस अपील पर पुतिन की भी प्रतिक्रिया आ गई है और उन्होंने इनकी जान बख्शने के बदले अपनी शर्त रख दी है। पुतिन ये शर्त यूक्रेन के लिए काफी अपमानजनक होगा।

ये भी पढ़ें- युद्धविराम से पहले कमजोर स्थिति में आए जेलेंस्की, रूस ने छीन लिया वो इलाका, जिसपर था यूक्रेन का कब्जा

ट्रंप की पुतिन से अपील

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अपील की है कि रूसी सेना द्वारा "पूरी तरह से घिरे" हजारों यूक्रेनी सैनिकों की जान "बख्शी जाए"। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा कि उन्होंने गुरुवार को पुतिन के साथ फोन पर यह अपील की। ट्रंप ने स्पष्ट रूप से नहीं बताया, लेकिन वह कुर्स्क क्षेत्र में रूसी क्षेत्र पर रूसी सेना की बढ़त का जिक्र कर रहे थे, जिसे यूक्रेन ने जब्त कर लिया था। रूसी राष्ट्रपति ने गुरुवार को वहां सेना की प्रगति को देखने के लिए उस क्षेत्र का दौरा किया था।

ट्रंप ने क्या कहा

ट्रंप ने पोस्ट में लिखा, "कल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हमारी बहुत अच्छी चर्चा हुई, और इस बात की बहुत अच्छी संभावना है कि यह भयानक, खूनी युद्ध आखिरकार खत्म हो सकता है - लेकिन, इस समय, हजारों यूक्रेनी सैनिक पूरी तरह से रूसी सेना से घिरे हुए हैं और बहुत खराब और कमजोर स्थिति में हैं। मैंने राष्ट्रपति पुतिन से दृढ़ता से अनुरोध किया है कि उनकी जान बख्श दी जाए। यह एक भयानक नरसंहार होगा, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से नहीं देखा गया।"

क्या बोले पुतिन

पुतिन ने ट्रंप की इस अपील पर एक लाइन की शर्त रखी है। पुतिन ने कहा कि अगर यूक्रेनी सैनिक आत्मसमर्पण कर देते हैं तो उनकी सेना उन्हें छोड़ देगी। पुतिन ने कहा कि वो इस अपील का सम्मान करेंगे और अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुसार सभ्य व्यवहार की गारंटी देंगे। जाहिर सी बात है कि अगर यूक्रेनी सैनिक सरेंडर करते हैं तो यह जेलेंस्की के लिए बड़ी हार होगी और अपमानजनक भी।

यूक्रेन ने क्या कहा

यूक्रेन के शीर्ष कमांडर ने इस बात से इनकार किया कि यूक्रेन के सैनिकों को कुर्स्क में घेरा जा रहा है, जैसा कि रॉयटर्स ने बताया, और जोर देकर कहा कि वे बेहतर रक्षात्मक स्थिति अपना रहे हैं। अमेरिका ने 30-दिवसीय युद्ध विराम का प्रस्ताव रखा, जिसे यूक्रेन ने सऊदी अरब के जेद्दा में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज और यूक्रेनी अधिकारियों के बीच एक बैठक में स्वीकार कर लिया।

युद्धविराम के लिए रूस की शर्त

राष्ट्रपति ट्रम्प के दूत स्टीव विटकॉफ गुरुवार को वार्ता के लिए मास्को पहुंचे, जिस दिन रूसी नेता ने युद्ध विराम योजना पर अपनी सैद्धांतिक सहमति की घोषणा की। लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि इस पर हस्ताक्षर करने से पहले उनकी शर्तें पूरी होनी चाहिए, मुख्य रूप से यह कि यूक्रेन को सैनिकों को जुटाने के लिए विराम का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए और उन्हें हथियार नहीं दिए जाने चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दुनिया (World News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

शिशुपाल कुमार author

पिछले 10 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए खोजी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक अपनी समझ विकसित की है। जिसमें कई सीनियर सं...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited