पुतिन ने यूक्रेन के साथ बातचीत के दिए संकेत, कहा- भारत, चीन या ब्राजील कर सकते है मध्यस्थता

व्लादिमीर पुतिन ने एक कार्यक्रम में कहा कि वे जंग में समझौते को लेकर यूक्रेन से बातचीत के लिए तैयार हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से यह खबर सामने आई है।

Putin

व्लादिमीर पुतिन

मुख्य बातें
  • व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वे जंग में समझौते को लेकर यूक्रेन से बातचीत के लिए तैयार हैं
  • पुतिन ने कहा - भारत, चीन या ब्राजील दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कर सकते हैं
  • रूस के शहर व्लादिवोस्तोक में ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में चर्चा के दौरान दिया बयान
Vladimir Putin: रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के साथ बातचीत के संकेत दिए हैं। व्लादिमीर पुतिन ने एक कार्यक्रम में कहा कि वे जंग में समझौते को लेकर यूक्रेन से बातचीत के लिए तैयार हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, पुतिन ने कहा है कि भारत, चीन या ब्राजील दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कर सकते हैं। रूस के शहर व्लादिवोस्तोक में ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (EEZ) में चर्चा के दौरान पुतिन ने ये अहम बात कही।
साथ ही पुतिन ने यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र पर कब्जा करने पर ध्यान केंद्रित करने की भी पुष्टि की। समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ शांति वार्ता में शामिल होने की रूस की इच्छा व्यक्त की है। साथ ही दोहराया है कि देश का प्राथमिक उद्देश्य यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र पर कब्जा करना है। डोनबास क्षेत्र एक प्रमुख रणनीतिक क्षेत्र है और युद्ध शुरू होने के बाद से चल रहे संघर्ष के केंद्र में रहा है।

पुतिन ने क्या-क्या कहा

व्लादिमीर पुतिन ने एक कार्यक्रम में कहा कि वे जंग में समझौते को लेकर यूक्रेन से बातचीत के लिए तैयार हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, पुतिन ने कहा है कि भारत, चीन या ब्राजील दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कर सकते हैं। रूस के शहर व्लादिवोस्तोक में ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (EEZ) में चर्चा के दौरान पुतिन ने कहा कि 2022 में जब जंग शुरू हुई थी, तब तुर्किये ने दोनों देशों के बीच समझौता कराने की कोशिश की थी। हालांकि, उन शर्तों को कभी लागू ही नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि नए सिरे से बातचीत शुरू करने के लिए पिछली कोशिश को आधार बनाया जा सकता है।

24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन पर हमला

रूस ने 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन पर हमला बोला था। 900 दिन से अधिक समय से चल रहे युद्ध का अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है। रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के कई शहरों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। लेकिन यूक्रेन भी अमेरिका, यूरोप के देशों की ओर मिल रहे हथियार और समर्थन के दम पर युद्ध में करारा जवाब दिया है। हाल ही में यूक्रेन ने रूस पर भी ड्रोन की मदद से कई बड़े हमले अंजाम देते हुए कुछ इलाकों पर कब्जा जमाया है। बता दें कि ढाई साल की लड़ाई में रूस यूक्रेन की 18 प्रतिशत से ज्यादा भूमि पर कब्जा कर चुका है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | दुनिया (world News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

अमित कुमार मंडल author

करीब 18 वर्षों से पत्रकारिता के पेशे से जुड़ा हुआ हूं। इस दौरान प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल का अनुभव हासिल किया। कई मीडिया संस्थानों में मिले अनुभव ने ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited