पुतिन ने यूक्रेन के साथ बातचीत के दिए संकेत, कहा- भारत, चीन या ब्राजील कर सकते है मध्यस्थता

व्लादिमीर पुतिन ने एक कार्यक्रम में कहा कि वे जंग में समझौते को लेकर यूक्रेन से बातचीत के लिए तैयार हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से यह खबर सामने आई है।

व्लादिमीर पुतिन

मुख्य बातें
  • व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वे जंग में समझौते को लेकर यूक्रेन से बातचीत के लिए तैयार हैं
  • पुतिन ने कहा - भारत, चीन या ब्राजील दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कर सकते हैं
  • रूस के शहर व्लादिवोस्तोक में ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में चर्चा के दौरान दिया बयान

Vladimir Putin: रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के साथ बातचीत के संकेत दिए हैं। व्लादिमीर पुतिन ने एक कार्यक्रम में कहा कि वे जंग में समझौते को लेकर यूक्रेन से बातचीत के लिए तैयार हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, पुतिन ने कहा है कि भारत, चीन या ब्राजील दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कर सकते हैं। रूस के शहर व्लादिवोस्तोक में ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (EEZ) में चर्चा के दौरान पुतिन ने ये अहम बात कही।
साथ ही पुतिन ने यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र पर कब्जा करने पर ध्यान केंद्रित करने की भी पुष्टि की। समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ शांति वार्ता में शामिल होने की रूस की इच्छा व्यक्त की है। साथ ही दोहराया है कि देश का प्राथमिक उद्देश्य यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र पर कब्जा करना है। डोनबास क्षेत्र एक प्रमुख रणनीतिक क्षेत्र है और युद्ध शुरू होने के बाद से चल रहे संघर्ष के केंद्र में रहा है।

पुतिन ने क्या-क्या कहा

व्लादिमीर पुतिन ने एक कार्यक्रम में कहा कि वे जंग में समझौते को लेकर यूक्रेन से बातचीत के लिए तैयार हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, पुतिन ने कहा है कि भारत, चीन या ब्राजील दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कर सकते हैं। रूस के शहर व्लादिवोस्तोक में ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (EEZ) में चर्चा के दौरान पुतिन ने कहा कि 2022 में जब जंग शुरू हुई थी, तब तुर्किये ने दोनों देशों के बीच समझौता कराने की कोशिश की थी। हालांकि, उन शर्तों को कभी लागू ही नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि नए सिरे से बातचीत शुरू करने के लिए पिछली कोशिश को आधार बनाया जा सकता है।
End Of Feed