Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध में दो और भारतीयों की मौत, रूसी सेना में जबरन किए गए थे भर्ती
रूस- यूक्रेन युद्ध में दो और भारतीयों की मौत हो गई है। मारे गए दोनों भारतीय रूसी सेना में जबरन भर्ती किए गए थे। भारत ने इस मामले को रूस के समक्ष जोरदार तरीके से उठाया है।

रूस- यूक्रेन युद्ध में दो और भारतीयों की मौत
Russia-Ukraine War: भारत ने कहा कि रूसी सेना द्वारा भर्ती किए गए दो भारतीय नागरिक हाल में रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए हैं, जिससे ऐसी मौतों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने रूस के साथ इस मामले को मजबूती से उठाया है और रूसी सेना में शामिल सभी भारतीय नागरिकों की जल्द वापसी की मांग की है। इसने एक बयान में कहा कि भारत ने मांग की है कि ‘रूसी सेना द्वारा भारतीय नागरिकों की किसी भी और भर्ती पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए और ऐसी गतिविधियां हमारी साझेदारी के अनुरूप नहीं होंगी।’
रूस में रोजगार तलाशते समय बरते सावधानी
विदेश मंत्रालय ने कहा कि ‘हमें यह बताते हुए खेद है कि रूसी सेना द्वारा भर्ती किए गए दो भारतीय नागरिक हाल ही में रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष में मारे गए हैं।’ इसने कहा कि ‘हम मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। मॉस्को में हमारे दूतावास ने रूसी अधिकारियों पर पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द वापस भेजने का दबाव बनाया है।’ भारत ने यह भी मांग की है कि रूसी सेना हमारे नागरिकों की भर्ती पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। हम भारतीय नागरिकों से रूस में रोजगार के अवसर तलाशते समय सावधानी बरतने का आग्रह करते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | दुनिया (world News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com/ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव ह...और देखें

ईरान पर अमेरिका की एयर स्ट्राइक से घबराया पाकिस्तान! बुलाई राष्ट्रीय सुरक्षा कमेटी की आपात बैठक, मुश्किल में आसिम मुनीर

Iran Israel War: ट्रम्प का दावा 'ईरानी परमाणु स्थलों को पहुंची 'भारी क्षति', अमेरिकी सेना की सफलता पर जताई खुशी

अमेरिकी हमलों पर जवाबी कार्रवाई का समय, तरीका और पैमाना सेना तय करेगी, ईरान का ऐलान

'दुश्मन ने बहुत बड़ी गलती की है' खामेनेई ने इजरायल को सजा देने की खाई कसम, अमेरिका का जिक्र नहीं

मध्य पूर्व में गहराया संकट, ईरान के परमाणु संयंत्रों पर US हमले के बाद 5 बड़े अपडेट्स, ट्रंप ने दिए 'रिजीम चेंज' के संकेत
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited