खुद भी आतंकवाद का शिकार हो रहा बदहाल पाकिस्तान, सेना के एक अधिकारी सहित 6 सैनिकों की मौत

Pakistan: बदहाल पाकिस्तान अब खुद भी आतंकवाद का शिकार हो रहा है। अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों और सैनिकों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक अधिकारी सहित छह सैनिकों की मौत हो गई। इस गोलीबारी की जिम्मेदारी प्रतिबंधित तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान ने ली है।

पाकिस्तान

Pakistan: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के एक उच्च अधिकारी सहित छह सैनिक मारे गए। सेना की मीडिया इकाई इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने शनिवार को बताया कि मुठभेड़ अफगानिस्तान सीमा से लगे उत्तरी वजीरिस्तान जिले के स्पीनवाम इलाके में चार-पांच अक्टूबर की दरमियानी रात को हुई, जिसमें ‘छह ख्वारिज’ भी मारे गए हैं।
बयान के मुताबिक, दोनों ओर से हुई ‘भीषण गोलीबारी’ में अभियान का नेतृत्व कर रहे लेफ्टिनेंट कर्नल 43 वर्षीय मुहम्मद अली शौकत और पांच अन्य सैनिक मारे गए। इस बीच, प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
End Of Feed