जेलेंस्की को पसंद नहीं आया मोदी-पुतिन का 'याराना', बोले-गले मिलते देख हुई घोर निराशा, शांति प्रयासों को बहुत बड़ा झटका'
Volodymyr Zelenskyy : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर सोमवार को मास्को पहुंचे। मास्को में उनका भव्य स्वागत हुआ। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की किसी देश की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है। पीएम मोदी की इस रूस यात्रा पर दुनिया भर की नजरें हैं।

मास्को पहुंचे पर पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत।
- अपने दो दिन के आधिकारिक दौरे पर रूस पहुंचे पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया
- पीएम ने कहा कि आज दुनिया भारत की ओर देख रही है, आज भारत की बात सुनी जा रही ह
- विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए पीएम ने कहा कि अगले 10 सालों में भारत तेजी से विकास करेगा
Volodymyr Zelenskyy : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात और दोनों का एक दूसरे का गले लगना यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को पसंद नहीं आया है। इस मुलाकात पर जेलेंस्की ने मंगलवार को कड़ी प्रतिक्रिया दी। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि 'पुतिन को गले लगाते हुए देख उन्हें घोर निराशा हुई है और यह शांति प्रयासों को बहुत भारी झटका है।' बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर सोमवार को मास्को पहुंचे। मास्को में उनका भव्य स्वागत हुआ। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की किसी देश की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है।
यूक्रेन में अस्पताल पर हमले में 37 की जान गई
X पर अपने पोस्ट में जेलेंस्की ने कहा, 'रूस के मिसाइल हमले में आज यूक्रेन में 37 लोगों की जान चली गई। इनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। हमले में घायल 170 लोगों में 13 बच्चे भी शामिल हैं। रूसी मिसाइल ने यूक्रेन में बच्चों के सबसे बड़े अस्पताल को निशाना बनाया। इमारत के मलबे में कई लोग दब गए। इस दिन दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के नेता द्वारा दुनिया के सबसे खूंखार अपराधी को मास्को में गले लगाते हुए देखकर घोर निराशा हुई। यह शांति प्रयासों को बहुत बड़ झटका है।'
यह भी पढ़ें-मोदी-पुतिन मुलाकात परअमेरिका की करीबी नजर, भारत को बताया रणनीतिक साझेदार, यूक्रेन को लेकर किया आगाह
रमेश ने पूछा-मैंने युद्ध रुकवा दी, उसका क्या हुआ?
पुतिन से मुलाकात पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'स्वयंभू विश्वगुरु जो कि खुद को विश्ववंधु के खिताब से भी नवाजते हैं। वह मास्को में हैं और इसी दिन यूक्रेन में एक अस्पताल पर बम गिराया गया। वह डींग हांकते थे कि मैंने जंग रुकवा दी, उसका क्या हुआ?' रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 में युद्ध शुरू हुआ। यह अभी भी जारी है। अमेरिका सहित नाटो के सदस्य देश यूक्रेन की मदद कर रहे हैं। इस युद्ध के शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी पहली बार रूस पहुंचे हैं। इससे पहले वह साल 1999 में मास्को पहुंचे थे।
युद्ध से नहीं बातचीत से निकलेगा समाधान-सूत्र
प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्रपति पुतिन के साथ मास्को में होने वाली शिखर वार्ता से पहले पूर्वी यूरोपीय देश की स्थिति को लेकर अमेरिका द्वारा चिंता व्यक्त किए जाने के बाद अधिकारिक सूत्रों ने कहा कि भारत ने हमेशा कहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के समाधान के लिए बातचीत और कूटनीति ही आगे का रास्ता है क्योंकि युद्ध क्षेत्र में समाधान नहीं खोजा जा सकता। सूत्रों ने बताया कि भारत ने हमेशा क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता सहित संयुक्त 'राष्ट्र चार्टर' का सम्मान करने का आह्वान किया है। सूत्रों ने कहा कि युद्ध के मैदान में कोई समाधान नहीं होग तथा बातचीत और कूटनीति ही इस संघर्ष के समाधान का रास्ता है।
यह भी पढ़ें-चार दशक बाद खुलेगा पुरी के भगवान जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार, खजाने का होगा खुलासा, तय हुई तारीख
पुतिन से मुलाकात पर अमेरिका की प्रतिक्रिया
अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने वाशिंगटन में प्रधानमंत्री मोदी की मास्को यात्रा के बारे में पूछे जाने पर कहा, 'भारत एक रणनीतिक साझेदार है जिसके साथ हम पूर्ण और स्पष्ट वार्ता करते हैं, इसमें रूस के साथ उनके संबंधों के बारे में हमारी चिंताएं भी शामिल हैं।' अमेरिकी अधिकारी ने आगे कहा, 'हम भारत से आग्रह करेंगे कि वह स्पष्ट करे कि यूक्रेन में संघर्ष का कोई भी समाधान ऐसा होना चाहिए जो संयुक्त राष्ट्र चार्टर का सम्मान करता हो, जो यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता एवं यूक्रेन की संप्रभुता का सम्मान करता हो।'
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | दुनिया (world News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

करीब 20 सालों से पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए प्रिंट, एजेंसी, टेलीविजन, डिजिटल के अनुभव ने समाचारों की एक अंतर्दृष्टि और समझ विकसित की है। इ...और देखें

म्यांमार में भूकंप से मरने वालों की तादाद बढ़ी, जुंटा ने मीडिया पर लगाए प्रतिबंध, जानकारी लेना मुश्किल

Nobel Peace Prize: पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान 'नोबेल शांति पुरस्कार' के लिए नामित, जेल में हैं बंद

Myanmar Earthquake: म्यांमार में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,000 के पार, 3,900 से ज़्यादा लोग घायल, जीवित बचे लोगों की तलाश जारी

Myanmar Earthquake: विनाशकारी भूकंप के बाद म्यांमार में लगे एक के बाद एक 36 झटके, ऐसी हिली धरती की सैकड़ों की चली गई जान

Nepal Violence: नेपाल में हुई हिंसा के लिए PM केपी शर्मा ओली ने पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र को ठहराया जिम्मेदार, कहा- बख्शा नहीं जाएगा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited