हमारे अपहृत बच्चों को हथियार बना रहा है रूस, जेलेंस्की ने पुतिन पर लगाए गंभीर आरोप

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए)78 वें सत्र में रूस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अपहृत बच्चों को हथियार बना जा रहा है, हमारी मातृभूमि में नरसंहार कर रहा है।

Ukraine Russia war, Volodymyr Zelensky, United Nations General Assembly, Vladimir Putin, genocide

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस पर लगाए गंभीर आरोप

न्यूयॉर्क: रूस के साथ बढ़ते सशस्त्र संघर्ष के बीच अभी भी संघर्ष विराम के कोई संकेत नहीं मिलने पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने मास्को पर आक्रामक होने और अपनी मातृभूमि में नरसंहार करने का आरोप लगाते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए)78 वें सत्र में शांति फॉर्मूला का प्रस्ताव रखा। जलेंस्की ने कहा कि हम यूक्रेनी बच्चों को घर वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन समय बीतता जा रहा है। उनके साथ क्या होगा? रूस में उन बच्चों को यूक्रेन से नफरत करने को कहा जाता है और उनके परिवारों से सारे रिश्ते तोड़ दिए जाते हैं। यह स्पष्ट रूप से एक नरसंहार है।
जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस भोजन और ऊर्जा से लेकर अपहृत बच्चों तक हर चीज को हथियार बना रहा है। उन्होंने विश्व नेताओं को बताया कि उनके साथ भी ऐसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि जब नफरत को किसी राष्ट्र के खिलाफ हथियार बनाया जाता है, तो वह वहीं नहीं रुकता है। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ वर्तमान युद्ध का लक्ष्य हमारी जमीन, हमारे लोगों, हमारे जीवन, हमारे संसाधनों को आपके खिलाफ हथियारों में बदलना है। अंतरराष्ट्रीय नियम-आधारित व्यवस्था के खिलाफ। उन्होंने ईंधन और खाद्य आपूर्ति पर युद्ध के प्रभाव की ओर इशारा किया। उन्होंने रूसी आक्रमण के बाद देश से हजारों बच्चों के अपहरण के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि उनका क्या होगा। जेलेंस्की ने कहा कि रूस में उन बच्चों को यूक्रेन से नफरत करना सिखाया जाता है। उनके परिवारों के साथ उनके सभी संबंध टूट गए हैं। यह स्पष्ट रूप से नरसंहार है।
अंतरराष्ट्रीय अदालत ने मार्च में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और एक अन्य अधिकारी के खिलाफ यूक्रेन से बच्चों के अपहरण का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। रूसी अधिकारियों ने बच्चों के किसी भी जबरन स्थानांतरण से इनकार किया है और कहा है कि कुछ यूक्रेनी बच्चे देखभाल केंद्र में हैं। रूस को शनिवार को महासभा को संबोधित करने का मौका मिलेगा। उस दिन विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के मंच पर आने की उम्मीद है। जेलेंस्की के भाषण के दौरान संयुक्त राष्ट्र के उप राजदूत दिमित्री पॉलींस्की रूस की सीट पर बैठे थे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | दुनिया (world News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह अगस्त 2017 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। यहां वे असिस्टेंट एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। वह बिजनेस टीम में ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited