पन्नू हत्या साजिश: अमेरिका ने RAW के पूर्व अधिकारी पर चार्जशीट में लगाए गंभीर आरोप, कौन है ये भारतीय खुफिया अफसर?

पहले अभियोग में विकसा यादव की पहचान केवल "सीसी-1" के रूप में की गई थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने मामले के संबंध में अमेरिकी न्याय विभाग के अभियोग में पहचाने गए व्यक्ति पर एक सवाल का उत्तर देते हुए पुष्टि की कि वह व्यक्ति अब भारत सरकार का कर्मचारी नहीं है।

गुरपतवंत सिंह पन्नू

मुख्य बातें
  • सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कोशिश की साजिश मामले में अमेरिका का आरोप
  • भारतीय खुफिया एजेंस रॉ के पूर्व अधिकारी विकास यादव को आरोपी बनाया
  • पहले अभियोग में विकास यादव की पहचान केवल "सीसी-1" के रूप में की गई थी

Pannun murder-for-hire plot: सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कोशिश की साजिश मामले में अमेरिका का सख्त रुख बरकरार है और उसने भारतीय खुफिया एजेंस रॉ के पूर्व अधिकारी को आरोपी बनाया है। अमेरिका ने इस रॉ अधिकारी पर पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। अमेरिकी धरती पर गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश में कथित भूमिका के लिए अमेरिकी अधिकारियों ने भारत सरकार के एक पूर्व अधिकारी पर आरोप लगाया है।

कौन है ये भारतीय खुफिया अफसर?

अमेरिका ने कहा है कि रॉ का ये पूर्व अफसर 39 वर्षीय विकास यादव है। विकास यादव को कैबिनेट सचिवालय द्वारा नियुक्त किया गया था, जिसमें भारत की विदेशी खुफिया सेवा, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) शामिल है। अमेरिकी संघीय अभियोजकों ने गुरुवार को न्यूयॉर्क में एक अमेरिकी अदालत में दायर अभियोग में यह दावा किया। विकास यादव को पन्नू की हत्या की कथित साजिश में उनकी भूमिका के संबंध में भाड़े के बदले हत्या और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा कि वह अभी भी आज़ाद है।

पहले अभियोग में विकास यादव की पहचान केवल "सीसी-1" (सह-साजिशकर्ता) के रूप में की गई थी। गुरुवार को नई दिल्ली में, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने मामले के संबंध में अमेरिकी न्याय विभाग के अभियोग में पहचाने गए व्यक्ति पर एक प्रश्न का उत्तर देते हुए पुष्टि की कि वह व्यक्ति अब भारत सरकार का कर्मचारी नहीं है। एक अन्य कथित आरोपी निखिल गुप्ता को पिछले साल चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था और वह प्रत्यर्पण के बाद अमेरिकी जेल में बंद है।

End Of Feed