Agra News: आगरा में भीषण सड़क हादसे में 4 की मौत, 2 साल के बच्चे, उसकी नानी ने मौके पर तोड़ा दम

Road Accident: शहर में शुक्रवार की सुबह दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोगों की जान चली गई। इसमें एक वृद्धा और दो साल का बच्चा भी शामिल है।

The speeding bus took the life of an innocent old man.
तेज रफ्तार बस ने ली मासूम-वृद्धा की जान प्रतिकात्मक तस्वीर  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • गोवर्धन मार्ग पर महिला एवं उसके मासूम नाती की गई जान
  • तेज रफ्तार बस ने दुर्घटना को दिया अंजाम
  • दूसरी घटना मलपुरा थाना क्षेत्र में हुई

Death in Road Accident: आगरा में दर्दनाक हादसा हुआ है। अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो साल का बच्चा भी शामिल है। घटना से इनके परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद लोगों में आक्रोश दिखा। 

पहली घटना अछनेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोवर्धन मार्ग पर हुई। यहां बाइक सवार को स्कूली बस ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक पर बैठा दो साल का मासूम बच्चा और उसकी नानी की मौत हो गई। वहीं, बाइक चलाने वाला युवक गंभीर रूप से हो गया है।  

 
मौके पर ही नानी और नाती ने तोड़ा दम
घायल एवं सीकरी गांव निवासी राहुल का कहना है कि वह अपनी मां पूरन देवी और भांजे को बाइक पर बैठाकर मथुरा के नगला हरिया जा रहे थे। उनकी मां की गोद में दो साल बच्चा ली हुई थी जोकि उनका भांजा था। विजय महारानी स्कूल की बस ने अछनेरा-गोवर्धन मार्ग पर फतेपुरा साधन के बीच उनकी बाइक पर टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों लोग काफी दूर जा गिरे और उनकी मां और भांजे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। 

पुलिस ने जब्त किया स्कूल बस
घायल राहुल ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने बस चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। दूसरी घटना आगरा-ग्वालियर मार्ग पर दक्षिणी बाइपास कट के पास हुई। यहां डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की जान चली गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने ग्वालियर हाईवे को जाम करने की कोशिश करने लगे, मगर पुलिस ने हालात को संभाल लिया। 

मृतकों की हुई पहचान
सड़क दुर्घटना में मारे गए बाइक सवार दोनों युवक की शिनाख्त हो गई है। एक की पहचान सेवला के सरस्वती विहार निवासी दीनदयाल के बेटे सोनू और दूसरे की पहचान हुकूम सिंह के बेटे अजय बघेल के रूप में की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।  

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर