Route Diversion In Agra : आगरा में 19 दिन के लिए बंद रहेगी कई रोड, रूट का रखें ध्‍यान

Route Diversion: आगरा में वाटरवर्क्स-जीवनी मंडी रोड 19 दिन के लिए बंद होने जा रहा हैऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यहां गंगाजल परियोजना के तहत पाइप लाइन डालने का काम किया जाएगा। 25 मार्च से इस मार्ग को बंद कर पाइपलाइन डाली जाएगी।

Route Diversion in Agra
आगरा में 19 दिन के लिए बंद रहेगी कई रोड (प्रतीकात्मक फोटो)  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • शहरी यातायात के लिए रूट डायवर्जन
  • बाहरी यातायात व्यवस्था का रूट डायवर्जन
  • 25 मार्च से 12 अप्रैल तक चलेगा काम

Route Diversion: आगरा में वाटरवर्क्स-जीवनी मंडी रोड 19 दिन के लिए बंद होने जा रहा हैऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यहां गंगाजल परियोजना के तहत पाइप लाइन डालने का काम किया जाएगा। 25 मार्च से इस मार्ग को बंद कर पाइपलाइन डाली जाएगी। यातायात पुलिस ने इसका के लिए रूट डायवर्जर भी जारी किया है। यातायात पुलिस के अनुसार 25 मार्च से 12 अप्रैल तक चलेगा। इसके लिए यातायात पुलिस ने रुट डायवर्जन जारी किया है।

रूट डायवर्जन में वाटर वर्क्स से जीवनी मंडी तक रास्ता बंद रहेगा। ऐसे में हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। एसपी यातायात अरुण चंद के मुताबिक, वाटरवर्क्स से जीवनीमंडी तक काली माता मंदिर के सामने 1200 एमएम की पाइपलाइन को 50 मीटर की दूरी तक दोबारा बिछाने का कार्य होना है। इसको देखते हुए मार्ग परिवर्तित किया गया है। इस दौरान यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

रूट डायवर्जन देखें
वाटर वर्क्स चौराहे से जीवनी मंडी की तरफ आने वाला ट्रैफिक जो यमुना किनारा होते हुए पुरानी मंडी या फतेहाबाद रोड की तरफ जाएगा, वो सभी वाहन रामबाग चौराहा से थाना एत्माद्दौला के सामने होते हुए आंबेडकर पुल से होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। शहर के अंदर आने वाले सभी वाहन सुल्तानगंज की पुलिया चौराहा से होकर फ्रीगंज होते हुए जांएगे।

इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन 

हाथीघाट की ओर से जीवनी मंडी वाटर वर्क्स की ओर जाने वाले वाहन आंबेडकर पुल के गोल चक्कर से पुल पर होते हुए एत्माद्दौला स्मारक के समाने से रामबाग चौराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। ताजगंज के रहने वालों के लिए एक यह अच्छी खबर है कि, उन्हें 24 घंटे लगातार पानी की सुविधा के लिए कुछ दिन की परेशानी झेलने के बाद मिलने लगेगी। बता दे, ये रोड 19 दिन बंद रहेगी। 

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर