Agra Crime: आगरा का हाल, मनचले की दहशत से बेटी का घर से निकलना दुश्वार, स्कूल से घर तक करते हैं पीछा

Agra Crime: आगरा में मनचलों की हरकत से परेशान कक्षा नौ की छात्रा दहशत में है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Agra Crime
आगरा में मनचलों की हरकतों से छात्रा परेशान  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • आगरा में मनचलों की हरकतों से छात्रा परेशान
  • छात्रा का बाइक से पीछा करते हैं मनचले, करते हैं गलत इशारे
  • पीड़ित छात्रा का स्कूल जाना भी हुआ दुश्वार

Agra Crime: उत्तर प्रदेश के आगरा शहर (ताजनगरी) में एक छात्रा का घर से निकलना दुश्वार हो गया है। आरोप है कि कुछ मनचले स्कूल से लेकर घर तक उसे परेशान करते हैं। अब ऐसे में छात्रा का स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है। वहीं छात्रा मनचलों के डर से दहशत में है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। उधर, पुलिस ने भी इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सदर क्षेत्र के एक स्कूल की कक्षा नौ की 14 वर्षीय छात्रा मनचलों की हरकतों से परेशान हैं। मनचले आए दिन उसे स्कूल से आते जाते समय परेशान करते हैं। मनचलों की हरकतों से छात्रा के परिजन भी काफी परेशान है।  

बाइक से पीछा करते हैं मनचले

पीड़ित परिजनों ने बताया कि करीब 20 दिन पहले छात्रा अपनी सहेली के साथ साइकिल द्वारा स्कूल से आ रही थी। इसी दौरान मनचलों ने बाइक से पीछा कर छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। यही नहीं मनचलों ने छात्रा को साइकिल से गिराने का भी प्रयास किया। इस दौरान छात्रों ने मनचलों का विरोध किया तो उन्होंने छात्रा को धमकी दे डाली। मनचलों की हरकत से छात्रा दहशत में है और वह स्कूल जाने से भी घबरा रही है। पीड़ित छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद परिजनों ने छात्रा से मामले की पूरी जानकारी ली। 

पीड़ित परिवार ने पुलिस से की शिकायत

बताया गया कि पीड़ित छात्रा के पिता आर्मी में है। उन्होंने स्कूल के स्टाफ को भी घटना के बारे में जानकारी दी है। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी मनचलों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की थी। इस दौरान मनचलों ने छात्रा की तरफ अश्लील इशारे भी किए थे। अब पुलिस ने पीड़ित परिवार की ओर से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया है।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर