Agra Crime: आगरा में जल्द खुलेगा रफीक की मौत का राज, पत्नी की गुहार पर नौ माह बाद कब्र से निकाला जाएगा शव

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश में आगरा शहर के चौमा गांव में नौ महीने पहले हुई रफीक की हत्या का राज जल्द खुल सकता है। रफीक की पत्नी साबना ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। साबना ने डीएम प्रभु एन. सिंह से पति की मौत के मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई थी। इसके बाद डीएम ने सिकंदरा थाना पुलिस को रफीक का शव निकालकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Agra Crime
आगरा में रफीक की मौत का मामला  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • आगरा में पति की मौत के मामले में पत्नी ने डीएम से लगाई गुहार
  • डीएम ने पुलिस को दिए सख्त कार्रवाई निर्देश
  • पुलिस कब्र से निकालेगी रफीक का शव, खुलेगा मौत का राज

Agra Crime: उत्तर प्रदेश में आगरा शहर के चौमा गांव में नौ महीने पहले हुई रफीक की हत्या का राज जल्द खुल सकता है। जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह के आदेश पर पुलिस अब रफीक के शव को कब्र से निकालेगी। इसके बाद रफीक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। रफीक की पत्नी साबना ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

आपको बता दें कि रुनकता के गांव चौमा में 15 अक्टूबर, 2021 को मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने रफीक के साथ मारपीट की थी। रफीक ने पप्पू, दिलवर, वकील, शकील और नसीब के खिलाफ पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज की थी। 

रफीक को बहला-फुसलाकर ले गए थे आरोपी

बताया गया कि आरोपियों को शिकायत का पता चलते ही वे रफीक के घर आए और समझौते की बात कह कर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद रफीक वापस घर नहीं लौटा। उसकी पत्नी साबना और परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। उधर, आरोपी भी अपने घरों पर ताला लगाकर फरार हो गए थे। वहीं रफीक का शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और बिना पोस्टमार्टम के लिए रफीक को दफना दिया गया।

पत्नी ने डीएम से लगाई थी कार्रवाई की गुहार

रफीक की पत्नी साबना ने डीएम प्रभु एन. सिंह से पति की मौत के मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई थी। इसके बाद डीएम ने सिकंदरा थाना पुलिस को रफीक का शव निकालकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और रफीक का शव निकालकर पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि पोस्टमार्टम में रफीक की मौत का राज खुल जाएगा। जिसके बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर