Agra Electric buses: ताजनगरी के लोगों के लिए अच्छी खबर, शहर में जल्द दौड़ेंगी 28 इलेक्ट्रिक सिटी बसें

Agra Electric buses: आगरा में बस यात्रियों का सफर अब और सुहाना होगा। आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज ने ताजनगरी में 28 सिटी इलेक्ट्रिक बसें बढ़ाने का फैसला लिया है। इनके साथ भगवान टॉकीज पर सुपरवाइजर की तैनाती भी होगी।

Agra News
आगरा में जल्द दौड़ेगी 28 इलेक्ट्रिक सिटी बसें (प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • आगरा में जल्द दौड़ेंगी 28 इलेक्ट्रिक सिटी बसें
  • अभी तक एमजी रोड समेत अन्य रूटों पर संचालित हो रही 32 बसें
  • आगरा को जुलाई माह में 40 और बसें मिलने की संभावना

Electric Bus in Agra: ताजनगरी आगरा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। आगरा में यात्रियों की सुविधा के लिए 28 इलेक्ट्रिक बसें तीन दिन में संचालित की जा सकती है। इससे लोगों को राहत मिलेगी। अब आगरा के एमजी रोड समेत अन्य रूटों पर इलेक्ट्रिक (सिटी बसों) के लिए अब सवारियों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जल्द 28 और इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जाएगी। अभी तक 32 बसें संचालित की जा रही थी। फुल चार्ज के बाद एक बस 120 किलोमीटर सफर तय करती है। वहीं नरायच स्थित चार्जिंग स्टेशन पर तेजी से काम चल रहा है। चार्जिंग के 25 प्वाइंट तैयार होने हैं, इसके लिए केबल आदि डालने का कार्य भी चल रहा है। 

उधर, आगरा को जुलाई माह में 40 और बसें मिलने की संभावना है। एमजी रोड समेत अन्य रूटों पर 32 इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जा रही हैं। दोपहर में कुछ बसों को चार्जिंग के लिए डिपो जाना होता है, ऐसे में सवारियों को बसों को इंतजार करना पड़ता है। 

28 बसों के रूट का प्लान भी तैयार

आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द 28 बसें बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके लिए रूट प्लान भी तैयार किया जा रहा है। वहीं सुपरवाइजर की तैनाती भगवान टॉकीज पर की गई है। ये बसों की कमी एवं यात्रियों की संख्या बढ़ने पर डिपो से बसें मंगाएगा। बता दें कि, आगरा को अभी तक 60 बसें मिल चुकी हैं।

यात्रियों की सुविधा के लिए 28 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन

आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के एमडी मनोज कुमार पुंडीर ने कहा कि, यात्रियों की सुविधा के लिए 28 इलेक्ट्रिक बसें तीन दिन में संचालित की जा सकती है। चार्जिंग स्टेशन पर काम तेजी से चल रहा है। छह बसें एमजी रोड और अन्य रूट के लिए हैं। बसों की संख्या में बढ़ोतरी और फेरों की संख्या बढ़ाने के लिए सुपरवाइजर भी तैनात किया गया है। सुपरवाइजर की ड्यूटी सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक होगी। ये जरूरत के हिसाब से बसों की व्यवस्था भी करेंगे।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर