Agra: पुलिस थाने से 'अगवा' हुई लड़की के साथ कई दिनों तक हुआ था रेप, जांच में सनसनीखेज खुलासा

Agra News: पुलिस स्टेशन से अगवा हुई लड़की के साथ कई दिनों तक आधे दर्जन लोगों ने रेप किया था। 20 दिन पुरानी इस घटना में सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

girl abducted and raped
अगवा कर लड़की के साथ रेप  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • पुलिस स्टेशन से अगवा हुई लड़की के साथ कई दिनों तक हुआ था रेप
  • आगरा से सटे एटा शहर की इस घटना में सनसनीखेज खुलासा हुआ है
  • थाने से अगवा होने पर थाने के दो पुलिसकर्मियों पर भी गिरी थी गाज

आगरा : आगरा से सटे एटा शहर से हाल ही में पुलिस थाने से 16 वर्षीय एक नाबालिग लड़की लापता हो गई थी। पुलिस ने उसे किडनैपर्स से रेस्क्यू कर पुलिस थाने लेकर आई थी लेकिन वह 2 दिनों के बाद वहां से भी लापता हो गई थी जिसके बाद उसके परिजनों ने पुलिस पर बेटा के लापता होना का आरोप लगाया था। मामला 21 अगस्त का था। अब इस मामले में एक नया सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

नई जानकारी के मुताबिक उस लड़की के साथ कई दिनों दिल्ली-एनसीआर सहित कई अलग-अलग जगहों पर करीब आधे दर्जन लोगों के द्वारा रेप किया गया था। ये खुलासा बुधवार को हुआ। इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि लड़की जिसे गुरुग्राम से रेस्क्यू किया गया था वह पुलिस कस्टडी से लापता हो गई थी।

पुलिस का दावा था कि जिसने उसको किडनैप किया था उसी ने थाने आकर उसे फिर उठा कर ले गया था। पुलिस ने बताया कि उस आरोपी ने महिला कॉन्सटेबल को अवागढ़ थाने के टॉयलेट में लॉक कर वहां से लड़की को उठाकर ले गया था। यूपी पुलिस ने बताया कि उन्होंने 27 अगस्त को लड़की को रेसक्यू किया था जिसके बाद से थाने से भी गायब कर दिया गया।

उसने बताया कि उसे कई जगहों पर ले जाया गया जहां कई लोगों ने उसके साथ रेप किया। थाने से लड़की के गायब हो जाने के बाद दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड भी कर दिया गया था जिसपर अभी भी विभागीय जांच चल रही है।

लड़की के परिजनों के मुताबिक पहली बार वह 14 अगस्त को लापता हुई थी जिसे पास के गांव से पुलिस ने रेस्क्यू किया था लेकिन किडनैपर भाग निकलने में कामयाब हो गया था।

परिजनों का आरोप था कि लवकुश नाम का एक युवक उससे शादी करना चाहता था लेकिन उनके मना करने पर वह उसे किडनैपर कर ले गया। 21 अगस्त को पुलिस ने उसे रेस्क्यू किया लेकिन उसका बयान दर्ज करने के बाद वह वहां से भी लापता हो गई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर लवकुश के अलावा 12 लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर