Agra Flights: आगरा से मुंबई हवाई सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर, इस तारीख से फिर शुरू होगी उड़ान

Agra Flights: आगरा से मुंबई के लिए हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। एक बार फिर से आगरा से मुंबई के लिए उड़ान शुरू होगी। यह सप्ताह में तीन दिन उड़ान भरेगी।

Agra Flight Services start
आगरा से फ्लाइट सर्विस दोबारा शुरू  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • आगरा से मुंबई के लिए हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी
  • पांच मई से फिर होगी शुरू आगरा-मुंबई की उड़ान
  • सप्ताह में तीन दिन चलेगी यह फ्लाइट

Agra Flights: ताजनगरी में आगरा से एक बार फिर से मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू करने का फैसला लिया गया है। मुंबई का सफर करने वाले यात्रियों को इससे फायदा होगा। इस बार आगरा-मुंबई के बीच यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन चलेगी। मंगलवार, गुरुवार और रविवार को मुंबई से आगरा के बीच उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट मुंबई से दोपहर ढाई बजे आगरा एयरपोर्ट पहुंचेगी। तीन बजे खेरिया हवाई अड्डे से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी।

गौरतलब है कि, 25 मार्च को आगरा-मुंबई के बीच उड़ान भरने वाली इस फ्लाइट को इंडिगो एयरलाइंस ने बंद कर दिया था। इस फ्लाइट के बंद होने से आगरा के व्यापारियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

फिर शुरू होगी आगरा-मुंबई की उड़ान

व्यापारियों की पेरशानी को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने इस फ्लाइट को उड़ान भरने का एलान किया है। अब यह फ्लाइट पांच मई से फिर से इस रूट पर उड़ान भरेगी। इंडिगो एयरलाइंस ने ट्रेवल एजेंट, टूर ऑपरेटरों और बिजनेस सहयोगियों को मैसेज भेजकर इस जानकारी से अवगत करा दिया है। इसके अलावा ऑफिसियल वेबसाइट पर भी आगरा-मुंबई फ्लाइट की बुकिंग भी शुरू कर दी है। खेरिया एयरपोर्ट के डायरेक्टर एए अंसारी के अनुसार, पांच मई से मुंबई की फ्लाइट शुरू कर दी जाएगी। यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन उड़ान भरेगी। 

10 माह में तीन बार हो चुकी बंद
आपको बता दें कि, पिछले 10 महीनों में आगरा-मुंबई उड़ान तीन बार बंद की जा चुकी है। आगरा-मुंबई के बीच यह उड़ान पिछले साल 22 जुलाई को शुरू हुई थी, एक माह बाद अगस्त में इस उड़ान को बंद करने का एलान कर दिया गया। इसके बाद 14 दिसंबर को एक बार फिर से इस फ्लाइट को शुरू किया, जो 18 जनवरी तक चली। हालांकि 2 मार्च को आगरा से मुंबई के बीच उड़ान भरने वाली इस फ्लाइट को फिर से बहाल कर दिया गया लेकिन 25 मार्च को फिर से इस फ्लाइट को बंद करने का एलान कर दिया गया, बताया जाता है कि, इस उड़ान से रोजाना 350 तक यात्री आगरा से मुंबई के लिए आवागमन करते थे।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर