Agra Chain Snatching Case: आगरा में चेन स्नेचर्स का दुस्साहस, पिस्टल दिखाकर बदमाश लूट ले गए महिला की चेन

Agra Chain Snatching Case: बेटी को स्कूल छोड़कर अपनी स्कूटी से लौट रही एक महिला से गन प्वाइंट पर बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना शनिवार प्रात: आगरा के एत्मादौला थाना क्षेत्र में हुई।

Agra Chain Snatching Case
आगरा में अपराध बेलगाम, पिस्टल दिखाकर महिला से लूटी चेन  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • बेटी को स्कूल ड्रॉप कर घर लौट रही थी महिला
  • रास्ते में स्कूटी रोक तान दी पिस्टल
  • बाइक सवार बदमाश चेन लूट हो गए फरार

Agra Chain Snatching Case: ताजनगरी आगरा में बाइक सवार बदमाशों ने बेटी को स्कूल छोड़कर अपनी स्कूटी से लौट रही एक महिला को गन प्वाइंट पर लेकर सोने की चेन लूट ली। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना शनिवार प्रात: आगरा के एत्मादौला थाना क्षेत्र में हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद महिला से सारी जानकारी जुटाई।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी को स्कूल ड्रॉपर करने के बाद अपनी स्कूटी से लौट रही थी। इस बीच बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उस पर पिस्टल तान दी। इस वजह से वो घबरा गई। इसके बाद बदमाश ने उसके गले से सोने की चेन उतार ली व मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद अब पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विरोध किया तो तान दी पिस्टल

पुलिस के मुताबिक आगरा की शिव शक्ति विहार निवासी रंजना सिंह शनिवार को सुबह बेटी को स्कूल ड्रॉप करने के बाद स्कूटी से घर वापिस लौट रही थीं। इस दौरान वह सौ फुटा रोड़ स्थित आरबी डिग्री कॉलेज के पास पहुंची तो बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया। इस दौरान बदमाशों ने उसके गले में पहनी हुई सोने की चेन लूटने की कोशिश की। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने उसके सामने पिस्टल तान दी। इसके बाद पीड़िता घबरा गई। वहीं बदमाश चेन लूटकर मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि लूटी गई उसकी चेन में एक लॉकेट भी था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद हकरत में आई पुलिस बदमाशों को दबोचने के लिए उनकी तलाश कर रही है। बहरहाल बाइक सवार बदमाश पुलिस की पहुंच से दूर हैं। पीड़िता के पति छत्तीसगढ़ में इंजिनियर के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस आसपास के इलाकों के लोगों से बदमाशों की पहचान के बारे में जानकारी जुटा रही है। घटना के वक्त पीड़िता आगरा के एमपीएस स्कूल में पढ़ने वाली अपनी बेटी को स्कूल ड्रॉप करने गई थीं।
 

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर