Agra: आगरा में वाहन चोर गिरोह का पर्दापाश, 13 गिरफ्तार

Car lifter gang busted in Agra : एसपी सिटी अभिषेक कुमार ने बताया, 'कार चोरी करने वाला यह अंतर राज्यीय गिरोह है। मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि कुछ अभी भी फरार हैं।

Car lifter gang busted in Agra 13 arrested
आगरा में वाहन चोर गिरोह का पर्दापाश, 13 गिरफ्तार।  |  तस्वीर साभार: PTI

आगरा : अलीगढ़ पुलिस ने कार चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होंडा सिटी, स्कॉर्पियो एवं जाइलो सहित 17 वाहन बरामद किए हैं। इन 17 वाहनों में छह कार का रजिस्ट्रेशन दिल्ली का है। पुलिस के मुताबिक आरोप दिल्ली, यूपी और हरियाणा के जिलों से वाहन चोरी करते थे। चोरी करने के बाद ये शातिर इन वाहनों को यूपी के बदायूं में भेजते थे जहां से कार को फर्जी रजिस्ट्रेशन के आधार पर बेचा जाता था। इस गिरोह का सरगना परवेश कुमार है। कुमार के गोडाउन में चोरी के वाहनों को रखा जाता था।

एसपी सिटी अभिषेक कुमार ने बताया, 'कार चोरी करने वाला यह अंतर राज्यीय गिरोह है। मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि कुछ अभी भी फरार हैं। गिरोह में शामिल आरोपियों की अलग-अलग भूमिका थी। कुछ वाहन चुराते थे। कुछ चोरी के वाहनों को बंदायू तक पहुंचाते थे और कुछ कबाड़ी से क्षतिग्रस्त वाहन खरीदते थे।'

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस, संभल, बुलंदशहर और दिल्ली एवं हरियाणा के रहने वाले हैं। इनमें से ज्यादातर के खिलाफ यूपी के अलग-अलग थानों में आपराधिक केस दर्ज है।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर