Agra Flight: आगरा से अहमदाबाद के बीच शुरू होगी फ्लाइट सेवा, जानें फ्लाइट का शेड्यूल और इससे जुड़ी जानकारी

Agra Flight: आगरा से अहमदाबाद तक विमान सेवा शुरू होने जा रही है। इसका लाभ यात्रियों को मिल सकेगा। लोग गर्मियों की छुट्टियों में इस यात्रा का आनंद ले सकेंगे।

agra flight news
आगरा से अहमदाबाद तक शुरू होगी फ्लाइट (प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • फ्लाइट शुरू होने से आगरा के व्यापारियों को होगा ज्यादा फायदा
  • गर्मियों की छुट्टियों में शुरू होने वाली फ्लाइट यात्रियों को देगी राहत
  • सप्ताह में तीन दिन रहेगी आगरा से उड़ान

Agra Flight: आगरा से अहमदाबाद के बीच विमान सेवा शुरू होने जा रही है। आगामी दो जून से आगरा-अहमदाबाद की फ्लाइट शुरु होने जा रही है। इस बारे में आगरा सिविल एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर ए अंसारी ने बताया कि, इंडिगो आगरा-अहमदाबाद फ्लाइट को शुरु करने जा रही है। इसका शिड्यूल निर्धारित कर दिया गया है। ये सप्ताह में तीन दिन चलेगी। ये मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। अभी इसमें बदलाव भी हो सकता है।

इसके संचालन से व्यापारियों और यात्रियों को बहुत राहत मिलेगी। भारत के दो प्रमुख शहरों को जोड़ने वाली इस उड़ान से यहां के लोगों को इसका सीधा लाभ मिल सकेगा। दोनों शहरों के बीच बेहतर कनेक्टविटी होगी।

यात्रियों मिलेंगे ये लाभ

आगरा से अहमदाबाद के बीच शुरू होने वाली फ्लाइट यात्रियों के लिए तोहफा है। जैसा कि इसका संचालन आगामी दो जून से शुरू होना है। गर्मी के सीजन में बाहर घूमने जाने वाले यात्रियों के लिए इससे यात्रा सुखद होगी। गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही लोग बाहर घूमने का प्लान बनाते हैं। ट्रेन में बढ़ती अतिरिक्त भीड़ ने रेलवे को समर स्पेशल ट्रेनें चलाने को मजबूर कर दिया है। इस सीजन में यात्रियों का दबाव बढ़ जाता है। भारत की विमान सेवा भी यात्रियों की सहूलियत को ध्यान मे रखकर इस सीजन में उड़ान की संख्या को बढ़ा देती है। यात्रियों को इससे सीधे तौर पर राहत मिलती है।

व्यापार के नजरिए से महत्वपूर्ण उड़ान सेवा हुई शुरू

रीजनल एयर कनेक्टिविटी योजना के तहत फ्लाइट शुरु होने से आगरा के कारोबार को बहुत फायदा होगा। बता दें कि, शू इंडस्ट्रीज से जुड़े व्यापारी और पेठा, हैंडीक्राफ्ट से जुड़े कारोबारी यहां से अहमदाबाद, मुबंई, बेंगलुरु, लखनऊ, भोपाल आदि शहरों के लिए सामान भेजने के साथ वहां से भी व्यापारी, व्यापार का सौदा करने के लिए आगरा आते रहते हैं। व्यापार के नजरिए से शुरू होने वाली यह उड़ान बेहद महत्वपूर्ण है।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर