Agra New Electronic Buses News: आगरा में सभी मार्गों से हटेंगी पुरानी बसें, अब चलेंगी नई इलेक्ट्रॉनिक-बसें

Agra New Electronic Buses News: ताजनगरी के लिए एक गुड न्यूज है। शहर में अगले महीने से 28 और नई इलेक्ट्रॉनिक बसों का संचालन किया जाएगा। इन बसों के चलने से शहरवासियों को काफी फायदा होगा।

Agra New Electronic Buses News
आगरा में चलेंगी इलेक्ट्रॉनिक बसें  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • आगरा शहर के लिए खुशखबर
  • ताजनगरी में चलेंगी नई इलेक्ट्रॉनिक बसें
  • शहर की जनता को रात में भी मिलेगी सुविधा

Agra New Electronic Buses News: उत्तर प्रदेश में आगरा शहर की जनता के लिए खुशखबरी है। ताजनगरी में सभी मार्गों से पुरानी सिटी बसों को हटाने की योजना बनाई गई है। नई योजना के तहत एमजी रोड समेत शहर के सभी 18 मार्गों पर 32 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। बताया गया कि मार्कोपोलो सहित अन्य सिटी बसों को देहात के मार्गों पर भी लगाया जाएगा। शहर में अभी तक सिर्फ एमजी रोड पर भगवान टॉकीज चौराहे से आगरा कैंट तक ई-बसें चलाई जा रही हैं। अब अगले महीने से अन्य रूटों पर 28 और ई-बसों को चलाया जाएगा।

बता दें कि ताजनगरी में जनता की सुविधा के लिए एक खास योजना बनाई गई है। इस योजना के तहत आगरा शहर के अन्य मार्गों पर अगले महीने से 28 नई इलेक्ट्रॉनिक बसों का संचालन किया जाएगा।

शहर को अभी तक मिल चुकी 60 इलेक्ट्रॉनिक बसें

ताजनगरी को अभी तक लखनऊ से 60 इलेक्ट्रॉनिक बसें मिल चुकी हैं। इन बसों में से दो का संचालन टेढ़ी बगिया से एत्मादपुर और बरहन के लिए भी किया जा रहा है। इसके अलावा भगवान टॉकीज, दयालबाग, आगरा कैंट और आईएसबीटी से 20 बसों का संचालन प्रतिदिन किया जा रहा है। खास बात यह है कि रात्रिकालीन सेवा के लिए आईएसबीटी और भगवान टाकीज से ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। इससे रात में स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों को काफी फायदा मिल रहा है।

क्या बोले अधिकारी...

आगरा मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के जीएम एमके पुंडीर का कहना है कि शहर के सभी मार्गों से पुरानी सिटी बसों को हटाया जाना है। उन्होंने बताया कि अब शहर में 100 सिटी बसों का संचालन किया जाना है। इन बसों का संचालन बिजली घर से फतेहाबाद और शमशाबाद समेत अन्य रूटों पर किया जाना है। साथ ही यह भी बताया कि शहर में जल्द ही 28 ई-बसें शहर से लेकर देहात तक संचालित होंगी।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर