Agra Cantt Station : आगरा कैंट स्टेशन पर मिलेंगी अब यह सब सुविधाएं, रेल यात्रियों को महसूस होगा बेहद खास

Agra Cantt Station: पर्यटन के लिए मशहूर ताज नगरी आगरा में रेल सुविधाओं में बढ़ोतरी की जा रही है। ताकि सैलानियों को यहां आने एवं वापस जाने में सहूलियत हो। इसके तहत रेलवे द्वारा कैंट स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाईं जा रहीं हैं।

Agra Cantt station
अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनेगा आगरा कैंट स्टेशन  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा स्टेशन
  • स्टेशन के कायाकल्प के लिए दिल्ली की कंपनी को दिया काम
  • फिलहाल स्टेशन एवं आसपास के क्षेत्र का हो रहा डिजिटल सर्वे

Agra Cantt Station: आगरा शहर में हर दिन हजारों सैलानी आती है। इसमें से सबसे बड़ी संख्या में लोग रेल से सफर करते हैं। ऐसे में आगरा कैंट रेलवे स्टेशन का विकास किया जा रहा है। यहां सुविधाओं में बढ़ोतरी करने की कवायद तेज हो गई है। रेल अधिकारियों के मुताबिक, स्टेशन एवं इसके आसपास के भी क्षेत्र का कायाकल्प किया जाना है। इसके लिए दिल्ली की एक कंपनी से डिजिटल सर्वे का काम कराया जा रहा है। रेल अधिकारियों ने बताया कि, इस स्टेशन का विकास बड़े स्तर पर किया जाना है।

फाइव स्टार होटल जैसा विकसित होगा आगरा कैंट स्टेशन

स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट और फाइव स्टार होटल की तर्ज पर विकसित किया जाना है। तमाम सुविधाओं से इसे लैस करने की योजना है। बता दें, देशभर के तमाम स्टेशनों को केंद्र सरकार पब्लिक प्राइवेट पार्टनशिप (पीपीपी) मॉडल पर विकसित करा रही है। इसी कड़ी में भोपाल स्थित कमलापति रेलवे स्टेशन एवं गांधी नगर रेलवे स्टेशन भी विकसित हो गया है। 

ए कैटेगरी स्टेशन है आगरा कैंट
दरअसल, आगरा कैंट रेलवे स्टेशन को विकसित करने के पीछे की वजह है कि, यह उत्तर मध्य रेलवे जोन में ए कैटेगरी का स्टेशन है। इस वजह से इस स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने की तैयारी है। 

कैंट स्टेशन से हर दिन होता है 165 से अधिक ट्रेनों का संचालन
गौरतलब है कि, कैंट स्टेशन से हर दिन 165 से अधिक ट्रेनों का संचालन होता है। इनमें गतिमान, शताब्दी जैसी खास ट्रेनें भी शामिल हैं। इन ट्रेनों से कैंट स्टेशन पर 50 हजार से ज्यादा यात्रियों का आवागमन होता है। इस बारे में डीआरएम आनंद स्वरूप ने बताया कि, डिजिटल सर्वे से यह पता चलेगा कि, कैंट स्टेशन पर हम कैसे और कितनी यात्री सुविधाओं को बढ़ा सकते हैं। इस सर्वे के आधार पर ही विकास कार्य कराए जाएंगे। 

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर