यमुना एक्सप्रेस वे पर गति सीमा घटी,  इस रफ्तार से ज्यादा तेज दौड़ाया वाहन तो कटेगा चालान  

आगरा समाचार
Updated Dec 09, 2020 | 13:36 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

नोएडा से आगरा के बीच यमुना एक्‍सप्रेस वे पर अब वाहनों की गति को कम कर दिया गया है जो 15 फरवरी तक लागू रहेगी।

oida: Speed limit on Yamuna expressway reduced till Feb 15 due to fog
अब हल्‍के वाहन/कार अधिकतम 80kmph की स्‍पीड से ही चलाई जा सकेगी  

नोएडा/आगरा: नोएडा से आगरा के बीच यमुना एक्‍सप्रेस वे पर अब वाहनों की गति को कम कर दिया गया है। सर्दी और कोहरे के कारण यात्रियों की सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। अब हल्‍के वाहन/कार अधिकतम 80kmph की स्‍पीड से ही चलाई जा सकेगी जबकि भारी वाहन/बस आदि की अधिकतम स्‍पीड 60 kmph निर्धारित करने का फैसला किया गया है। इससे अधिक स्‍पीड पर वाहन दौड़ाने पर ऑटोमैटिक कैमरे चालान काट देंगे। 15 दिसंबर से नई गति सीमा लागू होगी।

कोहरे के कारण विजिबिलिटी को देखते हुए आगरा- यमुना एक्सप्रेस वे पर रफ़्तार घटा दरी गई है। अब 100 की जगह कार की स्पीड 80 किमी/घंटे तय की गई है जबकि भारी वाहनों की स्पीड 60 से अधिक नहीं होगी। यह नियम 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक लागू रहेगा और इसके उल्लंघन पर चालान होगा। वाहन चालकों से अनुरोध किया गया है कि नियम का पालन करें।

मंगलवार को इसके दिशा निर्देश जारी 

यमुना प्राधिकरण सीईओ डा. अरुणवीर सिंह ने मंगलवार को इसके दिशा निर्देश जारी किए हैं। एक्सप्रेस वे का संचालन कर रही कंपनी जेपी को इसके लिए जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं। एक्सप्रेस वे पर हादसों में कमी लाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। चालकों को पेंफ्लेट के माध्यम से जागरुक किया जा रहा है। वाहनों की फिटनेस एवं रिफ्लेक्टर आदि की जांच की जा रही है।

कोहरे में खतरनाक हो जाती है स्‍पीड
सर्दी के मौसम में कोहरे के दौरान यमुना एक्‍सप्रेस वे पर स्‍पीड खतरनाक हो जाती है। हर साल दर्जनों दुर्घटनाएं होती हैं और इनमें सैकड़ों यात्री अपनी जान गंवा देते हैं। एक तरफ एक्‍सप्रेस वे दूरियां कम करता है वहीं गति सीमा उल्‍लंघन अपनों से हमेशा के ल‍िए दूर कर देता है। प्रशासन दुर्घटनाओं पर नियंत्रण की पूरी कोशिश कर रहा है।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर