लाइव टीवी

Accident in Agra: आगरा में दर्दनाक हादसा, फौजी समेत दो ने तोड़ा दम, खौफनाक मंजर देख कांप गई लोगों की रूह

Updated Sep 13, 2022 | 20:11 IST

Agra Accident News: आगरा में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में सैन्य कर्मी समेत दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवकों की मौत के बाद परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
आगरा में सड़क हादसे में सैन्य कर्मी समेत दो की मौत
मुख्य बातें
  • आगरा में दर्दनाक हादसा, सैन्य कर्मी समेत दो की मौत
  • खौफनाक मंजर देख कांप गई लोगों की रूह
  • मृतक युवकों के परिवारों में मचा कोहराम

Agra Accident News: उत्तर प्रदेश के आगरा शहर (ताजनगरी) में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में सैन्य कर्मी समेत दो युवकों की जान चली गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके अलावा दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस की जांच में पता चला कि अज्ञात वाहन ने बुलेट सवार तीन युवकों को टक्कर मारी है।

पुलिस के अनुसार थाना सदर क्षेत्र में माल रोड पर मंगलवार तड़के करीब 4:00 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। बताया गया कि एक अज्ञात वाहन ने बुलेट सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। जिससे सैन्य कर्मी समेत दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

ड्यूटी के लिए घर से निकले थे सैन्य कर्मी

बताया गया कि ताजगंज के गांव धांधूपुरा निवासी सैन्य कर्मी राम ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। उन्हें छोड़ने के लिए मोंटू और पवन बुलेट से कैंट रेलवे स्टेशन पर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में उनकी बुलेट को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बताया गया कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस तीनों घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने सैन्य कर्मी समेत दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरे युवक का उपचार किया जा रहा है।

सैन्य कर्मी राम और मोंटू की हुई मौत

सड़क हादसे में सैन्य कर्मी राम और उनके साथी मोंटू की मौत हुई है। वहीं पवन गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है। बताया गया कि जिसने भी यह खौफनाक मंजर देखा उसकी रूह कांप गई। दोनों युवकों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और उनका रो रो कर बुरा हाल है। उधर, थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया का कहना है कि किसी अज्ञात वाहन ने बुलेट में टक्कर मारी है, जिसमें सैन्य कर्मी समेत दो युवकों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर भी अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।