लाइव टीवी

Agra Crime: आगरा में खौफनाक सीन, छेड़छाड़ का विरोध किया तो महिला लेखपाल पर फेंका तेजाब

Updated Sep 04, 2022 | 21:02 IST

Agra Crime: आगरा शहर में एक महिला लेखपाल के साथ सरेआम छेड़छाड़ कर दी गई। आरोपी ने महिला लेखपाल को हाथ पकड़कर खींचने की भी कोशिश की। वहीं महिला के विरोध करने पर आरोपी तेजाब फेंक कर फरार हो गया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
आगरा में महिला लेखपाल के साथ छेड़छाड़ मामले में एसपी सिटी ने दी जानकारी
मुख्य बातें
  • आगरा में छेड़छाड़ के बाद महिला लेखपाल पर फेंका तेजाब
  • बाल-बाल बची महिला लेखपाल की जान
  • महिला ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Agra Crime: उत्तर प्रदेश के आगरा शहर (ताजनगरी) में छेड़छाड़ का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां शाहगंज क्षेत्र में एक महिला लेखपाल ड्यूटी के लिए तहसील जा रही थी, इसी दौरान एक आरोपी ने महिला का रास्ता रोक लिया और छेड़छाड़ कर दी। महिला ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी तेजाब फेंककर धमकी देते हुए फरार हो गए। हालांकि किसी तरह महिला की जान बच गई। पीड़ित महिला लेखपाल ने आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

बताया गया कि महिला लेखपाल शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली है। महिला लेखपाल रोजाना की तरह सुबह तहसील के लिए निकली थीं। इसी बीच पृथ्वीनाथ फाटक से पहले आरोपी युवक ने महिला को रोक लिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी।

महिला लेखपाल का हाथ पकड़कर खींचा

गांव कराहरा के रहने वाले नरेश कुमार ने दो सितंबर की सुबह महिला लेखपाल का हाथ पकड़ लिया। यही नहीं महिला लेखपाल के साथ छेड़छाड़ करने लगा और अश्लील हरकत कर डाली। इससे गुस्साई महिला लेखपाल ने शोर मचा दिया। शोर मचाने के बाद आरोपी महिला को खींचकर ले जाने लगा। महिला ने फिर से विरोध किया तो आरोपी तेजाब फेंक कर धमकी देते हुए फरार हो गया। हालांकि किसी तरह महिला की जान बच गई।

एक साल से परेशान कर रहा है आरोपी

महिला लेखपाल ने पुलिस को आप बीती सुनाते हुए बताया कि, आरोपी नरेश पिछले एक साल से परेशान कर रहा है। महिला ने बताया कि वह किसी न किसी बहाने से तहसील भी आता रहता था। लेकिन वह उसके खौफनाक इरादे को समझ नहीं पाई थी। महिला का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी मुकदमा दर्ज कराया था, इस मामले में उसे जेल भेज दिया गया था। लेकिन अब वह जमानत पर आया हुआ था और उसने फिर से छेड़छाड़ की। इस मामले में थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि, महिला लेखपाल की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं एसपी सिटी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।