लाइव टीवी

Agra Murder Case: कुमकुम की मौत हादसा नहीं थी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उगला राज, इस वजह से हुई थी मौत

Updated Sep 03, 2022 | 23:43 IST

Agra Murder Case : महादेव नगर में गत 30 अगस्त को हुई विवाहिता कुमकुम की मौत का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उगल दिया है। घरेलू झगड़े के चलते पति ने विवाहिता का गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद मर्डर को हादसे में बदलने के लिए उसकी लाश का जलाने की कोशिश की थी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
Agra : ऐसे हुई विवाहिता की मौत, पुलिस का खुलासा
मुख्य बातें
  • घरेलू झगड़े के कारण गला दबाकर की थी पति ने पत्नी की हत्या
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोल दी हत्या की पूरी कहानी
  • पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Agra Murder Case : ताज नगरी आगरा के सदर थाना इलाके के महादेव नगर में गत 30 अगस्त को हुई विवाहिता कुमकुम की मौत का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उगल दिया है। पुलिस ने 4 दिन में ही विवाहिता की मौत के राज से पर्दा उठा दिया है। इससे पहले आरोपी पति ने उसकी मौत हादसे में होना बताई थी। मगर सच छुप नहीं सका। सीओ अर्चना सिंह ने पूरे मामले का खुलासा किया है।

उनके मुताबिक घरेलू झगड़े के चलते पति ने विवाहिता का गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद मर्डर को हादसे में बदलने के लिए उसकी लाश का जलाने की कोशिश की थी। पहले उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए गैस चूल्हे पर गिरने की वजह से जलने के चलते मौत होने की झूठी कहानी गढ़ी थी। मगर अब जांच के बाद सारा सच बाहर आ गया है। डिप्टी सिंह के मुताबिक आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले के अन्य आारोपितों की तलाश कर रही है। 

7 साल पहले हुई थी शादी

सीओ अर्चना सिंह के मुताबिक कुमकुम (28) निवासी अलीगढ़ का विवाह आगरा के महादेव नगर के रहने वाले मनोज गोस्वामी संग वर्ष 2015 में हुआ था। आरोपी पति मनोज एक फैक्ट्री में काम करता है। दोनों के 6 व 3 साल की दो बेटियां हैं। सीओ के मुताबिक कुमकुम के भाई ने बताया कि 30 अगस्त को उसके ससुराल के लोगों ने फोन कर बताया था कि कुमकुम आग से जल गई है। जब परिजन उसके ससुराल पहुंचे इससे पहले वो दम तोड़ चुकी थी। सीओ के मुताबिक मृतका के परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताने पर पोस्टमार्टम करवाया गया था। 

चाय बनाते वक्त गला दबा हत्या कर दी

सीओ सदर अर्चना सिंह के मुताबिक कुमकुम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला दबाना आई थी। इसके बाद आरोपी पति मनोज को अरेस्ट किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि घटना वाले दिन उनके बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान कुमकुम चाय बनाने किचन में चली गई। इसके बाद पीछे से उसका गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।  आरोपी ने पुलिस को बताया कि हत्या को हादसे में बदलने के लिए उसने कुमकुम को गैस चूल्हे के उपर झोंक दिया। जिससे उसकी लाश जलने लगी। ताकि लोगों को ये एक्सीडेंट लगे। हालांकि इस बीच आरोपी के हाथ भी जल गए। सीओ के मुताबिक वारदात में चार और लोग शामिल हैं। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। वहीं पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। सीओ के मुताबिक आरोपी से पूछताछ में ये तथ्य भी उभरे हैं कि इनके बीच शादी के बाद से ही आए दिन झगड़े होते थे। आरोपी को कुमकुम का अपने परिवार से बात करना अच्छा नहीं लगता था।
 

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।