लाइव टीवी

Agra News: आगरा में महिला डॉक्टर हुई ठगी का शिकार, जालसाज ने शादी का झांसा देकर 10 लाख रुपए ऐंठे

Updated Aug 09, 2022 | 20:36 IST

Agra News: आगरा में शादी का झांसा देकर जालसाज ने महिला डॉक्टर से ठगी कर ली। शातिर आरोपी ने महिला डॉक्टर से शादी के लिए ऑनलाइन संपर्क किया और अपनी बातों में फंसा लिया। न्यू आगरा थाना में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
शादी का झांसा देकर जालसाज ने महिला डॉक्टर को ठगा
मुख्य बातें
  • महिला डॉक्टर को शादी का झांसा देकर जालसाज ने की ठगी
  • मोबाइल पर बात करके युवक ने बातों में फसाकर मां की बीमारी का बहाना बनाकर रुपये मांगे थे।
  • न्यू आगरा थाना में आरोपी के खिलाफ एफआईआर कर पुलिस जांच में जुटी

Agra News: प्रदेश में जालसाजों के कारनामे बढ़ते ही जा रहे हैं। इस प्रकार हर रोज ठगी के नए-नए मामले और उनके नए-नए तरीके सामने आ रहे है। इसी में कुछ जालसाज तो ऐसे भी हैं, जो लगातार लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं। अब आगरा से ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां शादी का झांसा देकर जालसाज ने महिला डॉक्टर से 10 लाख रुपये की ठगी कर ली। शातिर आरोपी ने महिला डॉक्टर से शादी के लिए ऑनलाइन संपर्क कर महिला को अपनी बातों में फंसा लिया।

महिला डॉक्टर से शादी का झांसा देकर की ठगी

जिससे महिला डॉक्टर को ठग ने शादी का झांसा देकर 10 लाख रुपये ठग लिया। महिला डॉक्टर ने डीजीपी से शिकायत की जिसके बाद न्यू आगरा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी पहले भी इसी तरह से झांसा देकर युवतियों को ठगी का शिकार बना चुका है। 

युवक ने खुद को बताया न्यूरो सर्जन

दरअसल, महिला डॉक्टर को एक मैरिज साइट से शादी के लिए एक युवक ने ऑनलाइन संपर्क किया था। युवक ने अपना नाम डॉ. राकेश विक्रम बताया था। महिला डॉक्टर के अनुसार ठग ने बताया था कि, वो अमेरिका में न्यूरो सर्जन है और राजस्थान का मूल निवासी है। जहां अब उसकी मां रहती है। इसके बाद दोनों की फोन पर बातचीत भी होने लगी।

मां की बीमारी का बहाना बनाकर मांगे थे रुपये 

पीड़िता ने पुलिस से कहा कि, मोबाइल पर बात करके युवक ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया और मां की बीमारी का बहाना बनाकर इलाज के लिए रुपये मांगे थे। आरोपी ने महिला डॉक्टर से कहा कि, मुझे अभी वेतन नहीं मिला है, मां बीमार है। इसके बाद महिला डॉक्टर भी घबरा गई। आरोपी की बातों में आकर रिश्तेदारों से उधार और लोन लेकर दस लाख रुपये आरोपी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद रुपये वापस मांगने पर पीड़िता को शक हुआ। 

इसके पहले भी एक युवती को बना चुका है ठगी का शिकार 

पीड़िता ने कहा कि, एक दिन मैंने ऑनलाइन आरोपी के बारे में सर्च किया। तो उसकी फेसबुक वॉल पर एक दिन एक युवती की लिखी अभद्र टिप्पणी दिखी। मैंने उस युवती से संपर्क किया तो पता चला कि, आरोपी उसके साथ भी ऐसे ही ठगी कर चुका था। इसके बाद पीड़िता ने अप्रैल में तत्कालीन एसएसपी से शिकायत की थी। लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। इससे पीड़िता डिप्रेशन में चली गई। फिर अपनी शिकायत डीजीपी कार्यालय में की। जिसके बाद न्यू आगरा थाना में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस जांच में जुटी हुई हैं।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।