लाइव टीवी

Agra Crime News: आगरा पुलिस ने करोड़ों की ठगी करने वाले तीन दबोचे, दिल्ली के रहने वाले हैं आरोपी

Updated Jun 17, 2022 | 14:03 IST

Agra Crime News: आगरा पुलिस ने एक गिरोह के तीन शातिर आरोपियों को दबोचा है। ये आरोपी मोबाइल एप के जरिए लोगों से धोखाधड़ी करते थे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
आगरा पुलिस ने गिरोह के तीन आरोपी दबोचे
मुख्य बातें
  • आगरा में बड़े गिरोह का खुलासा
  • गिरोह के तीन शातिर आरोपी दबोचे
  • आरोपी कर चुके थे करोड़ों की ठगी

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गिरोह के तीन आरोपियों को दबोचा है। ये आरोपी मोबाइल एप के जरिए लोगों से ठगी करते थे। एसपी सिटी विकास कुमार के अनुसार, आरोपियों में सिद्धार्थ, अंकित और विजय हैं। इन्होंने एक मोबाइल एप बनाया हुआ था, जिस पर ऑनलाइन गेमिंग की सुविधा उपलब्ध कराई थी। एसपी सिटी ने बताया कि, यह आरोपी एप के माध्यम से एक बार रजिस्ट्रेशन कराते थे। रजिस्ट्रेशन के नाम पर ग्राहकों से रकम जमा कराई जाती थी। आरोपियों ने चीन के नागरिक की मदद से यह एप बनाया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बताया कि, पंजीकरण कराने के बाद अपनी आईडी में तीन से पांच लोग जोड़ने होते थे। इन लोगों से भी रकम जमा कराई जाती थी। जांच में खुलासा हुआ है कि अंकित और विजय ने एप को अपने अकाउंट से जोड़ रखा था। वहीं खाते में आने वाली रकम को सिद्धार्थ तुरंत निकाल लेता था।

छह जून से नहीं चल रहा एप

बताया गया कि, छह जून से एप नहीं चल रहा है। इससे पहले आरोपी कई लोगों से धोखाधड़ी कर चुके हैं। वहीं इस मामले में सिकंदरा थाने में मामला दर्ज कराया गया था। बताया गया कि और भी ऐसे कई लोग थे जिन्होंने यह एप डाउनलोड कर रखा था। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अभी तक कितने लोगों से धोखाधड़ी की जा चुकी है।

सिकंदरा थाने में दर्ज हुआ था धोखाधड़ी का मामला

दहतोरा के रहने वाले एक युवक ने सिकंदरा थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया गया था कि, मोबाइल पर दानी दाता एप प्ले स्टोर से डाउनलोड किया था। उसने इस एप में एक जून को एक हजार रुपये जमा किए थे। वहीं रुपये जमा करने के बाद गेम खेलना था। उसने गेम खेलकर एक हजार रुपये भी जीत लिए। इसके बाद छह जून से एप ओपन नहीं हुआ। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि, उसकी जानकारी में और भी ऐसे कई लोग थे, जिन्होंने एप डाउनलोड किया हुआ था। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह से और कितने लोग जुड़े हुए हैं।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।