लाइव टीवी

Ukraine Crisis: ताज नगरी आगरा में हवन यज्ञ, रूस और यूक्रेन युद्ध रुकने की पूजा-प्रार्थना

Updated Feb 25, 2022 | 20:56 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Agra Prayer on Ukraine Crisis: रूस और यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए ताज नगरी आगरा में हवन यज्ञ किया गया। इस हवन यज्ञ में युद्ध रोकने की प्रार्थना के साथ यूक्रेन में फंसे भारतीयों के सकुशल लौटने की भी प्रार्थना की गई। आगरा के अटल चौक पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया था।

Loading ...
यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वापसी के लिए की प्रार्थना
मुख्य बातें
  • अटल चौक सेवा समिति द्वारा हवन आयोजित
  • रूस और यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए किया हवन यज्ञ
  • यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वापसी के लिए की प्रार्थना

Agra Prayer on Ukraine Crisis: रूस और यूक्रेन युद्ध का असर भारत पर भी पड़ रहा है। बुधवार को इस युद्ध को रोकने के लिए ताज नगरी आगरा में हवन यज्ञ किया गया। यूक्रेन रूस के चल रहे घमासान युद्ध में कई भारतीय छात्र फंसे हैं। सभी परिजन अपने बच्चों की वापसी के लिए भगवान से पूजा प्रार्थना कर रहे हैं। हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक 20,000 हजार से भी ज्यादा छात्र वहां फंसे हैं।

बुधवार को आगरा में रूस और यूक्रेन युद्ध को रोकने के किये हवन यज्ञ पूजा किया गया। इसमें युद्ध रोकने के लिए प्रार्थना हुई। हवन का आयोजन अटल चौक सेवा समिति ने किया। हवन-पूजन आगरा कैंट स्थित अटल चौक पर किया गया। पूजा-अर्चना में यूक्रेन व रूस के बड़े होडिंग लगा कर उनके युद्घ पर रोक लगने की प्रार्थना की गई ताकि उनके बच्चे सुरक्षित वतन वापस आएं।

बच्चों के सुरक्षित वापस आने की प्रार्थना

बता दें कि वहां फंसे बच्चे सोशल मीडिया पर और अपने परिवार को वीडियो कॉलिंग के माध्यम से यूक्रेन का हाल बयां कर रहे हैं। परिजनों को अपने बच्चों की चिंता सता रही है। ताजनगरी के साथ-साथ अब हर जिले में सभी परिजन और नागरिक अपने देश के बच्चों के लिए वापसी की दुआ कर रहे हैं। इस युद्ध में ना तो कोई यह देख रहा है कौन हिंदू और कौन  मुसलमान है सभी एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। सभी एक दूसरे को दिलासा देते आ रहे है, सभी एक दूसरे के बच्चों के लिए दुआ कर रहे हैं।

भगवान ही कर सकते हैं चमत्कार

लोगों का कहना है कि इस युद्ध को रोकना है तो सिर्फ भगवान ही कोई चमत्कार कर सकता है, इसी लिए  हवन यज्ञ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रूस किसी की बात को नहीं मान रहा है रूस की हट कर्मी से और देशों को भी भारी नुकसान होने जा रहा है। अकेला यूक्रेन युद्ध के लिए खड़ा है जहां पर बेकसूर लोग जो वहां के नागरिक भी मारे जा रहे हैं। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि जल्दी इस युद्ध पर विराम लगे और भारत के सभी बच्चे अपने घर परिवार में आए।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।