लाइव टीवी

Agra Temperature: गर्मी ने 130 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, हीट वेव का अलर्ट जारी, आने वाले दिनों में रहें सावधान

Updated Mar 31, 2022 | 14:44 IST

Agra Temperature: उत्तर प्रदेश के आगरा में 43 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया है। आने वाले 4 दिन तक गर्म हवाएं चलेगी। वहीं बाहर से आने वाले पर्यटकों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
आगरा में अगले चार दिन चलेंगी गर्म हवाएं
मुख्य बातें
  • गुरुवार सुबह 7:00 बजे से ही तेज धूप ने किया परेशान
  • तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है
  • हीट वेव का अलर्ट जारी

Agra Temperature: मार्च महीने की गर्मी को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, इस बार गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। मार्च महीने में ही सूरज अपनी तपीश से लोगों को खूब जला रहा है। बुधवार को उत्तर प्रदेश के आगरा शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। जबकि, गुरुवार सुबह 7:00 बजे से ही चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान करने लगी। धूप इतनी तेज थी कि, मानो आग बरस रही हो। कुछ देर बाहर निकलना भी लोगों के लिए दुश्वार हो गया। गुरुवार सुबह 11:00 बजे तक आगरा का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग की मानें तो, यहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग ने धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है। इसके साथ ही हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि, आने वाले 4 दिन तक गर्म हवाएं चलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि, आगरा में आज तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं सुबह न्‍यूनतम तापमान 21.5 डिग्री दर्ज हुआ है, जो सामान्‍य से तीन डिग्री अधिक है।

गर्मी के मामले में आगरा टॉप 5 शहरों में पहले नम्बर पर
ऐसे में बाहर से आने वाले पर्यटकों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्च महीने में मई-जून जैसी गर्मी पड़ रही है। गर्मी के मामले में उत्‍तर प्रदेश में आगरा टॉप 5 शहरों में पहले नम्बर पर रहा है। बुधवार को झांसी सर्वाधिक गर्म रहा, दूसरे नंबर पर आगरा था। हालांकि, दोनों के तापमान में मात्र 0.1 डिग्री सेल्सियस का अंतर था। झांसी में 42.1 तो आगरा में 42.0 तापमान रहा था।

130 सालों में पहली बार पड़ी ऐसी गर्मी

 मार्च के महीने में बीते, 130 सालों में कभी ऐसी गर्मी नहीं पड़ी। इस भयंकर गर्मी ने लोगों को घरों में कैद होने को मजबूर कर दिया है। तापमान चरम पर पहुंचने से बच्‍चों में सिर दर्द और उल्‍टी जैसी समस्‍याएं देखने को मिल रही हैं। वहीं बड़ों का भी बुरा हाल है।
 

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।