लाइव टीवी

Agra News: आगरा में 25 साल के आशिक को हुआ 45 साल की महबूबा से इश्क, कहा- मरते दम तक नहीं छोडूंगा साथ

Updated Jun 27, 2022 | 20:30 IST

Love Matter In Agra: 45 साल की महिला के इश्क में आगरा का एक 25 साल का युवक गोते लगा रहा है। इस चक्कर में वह अपनी पत्नी, पांच साल की छोटी बच्चा और विधवा मां तक को छोड़ने की बात कर रहा है। पुलिस काउंसलिंग में उसने अपने परिवार के साथ रहने से इनकार कर दिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
आगरा में 25 साल के शादीशुदा युवक को 45 की महिला से हुआ लव, मामला पुलिस के पास (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • 25 साल के युवक ने अपने हंसते खेलते परिवार को मारी ठोकर
  • प्यार में पागल युवक की पांच साल की है बेटा
  • युवक की पत्नी अपने 5 साल के बेटे के लिए मांग रही इंसाफ

Taj City Agra News: यूपी के आगरा में आशिकी का एक अजीबोगरीब मामला सामने निकलकर आया है। एक युवक जिसकी उम्र 25 साल है वह 45 साल की महबूबा के चक्कर में पड़ गया है। अपने हंसते खेलते परिवार को ठोकर मार दी है। वह अपनी पत्नी के साथ और 5 वर्षीय बेटे के साथ रहने को तैयार ही नहीं हो रहा है। उसे अपनी विधवा मां का ख्याल भी नहीं है। बता दें, मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा तो युवक की काउंसिलिंग हुई। युवक ने साफ तौर से कह दिया चाहे मुझे जेल क्यों ना जाना पड़े, उसे मैं नहीं छोड़ सकता हूं।

परिवार परामर्श केंद्र के अधिकारी अपने तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं कि, युवक अपने परिवार के साथ फिर से जुड़ जाए। बता दें, युवक पर उस महिला के प्यार का भूत सवार है। उसका कहना है कि, जिएंगे तो इसी के साथ, मरेंगे तो इसी के साथ। काउंसलिंग में पीड़ित पत्नी अपने बेटे के लिए न्याय मांगती रही, लेकिन युवक का दिल नहीं पसीजा।

ये है पूरा प्रकरण

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला बेलनगंज की रहने वाले 25 वर्षीय युवक का है। जिसका 45 वर्ष की महिला से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा है। अपनी पत्नी और 5 वर्षीय बेटे के छोड़कर वह महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा है। पत्नी ने आरोप लगाया है कि, आवास विकास की रहने वाली महिला अपनी 21 वर्षीय बेटी को साथ लेकर उसके पति के साथ रह रही है। परामर्श केंद्र पहुंची महिला ने कहा कि, पहले पति आगरा में किराए के मकान में रहा करता था। उसे इस बात की जानकारी नहीं हो पाई थी। लेकिन जब जानकारी हुई तो पति महिला को अपने साथ लेकर जयपुर चला गया। पीड़िता का कहना है कि, उसे अपनी बेटे के लिए इंसाफ चाहिए।

युवक ने कहा, अब उसे किसी का डर नहीं

जानकारी के लिए बता दें कि, पीड़ित पत्नी ने काउंसलर को बताया कि, घर में विधवा सास है और बच्चा है। ससुर की मौत के बाद आर्थिक संकट भी वे लोग झेल रहे हैं। वहीं काउंसलिंग करने वाले अधिकारियों से युवक का कहना था कि, उसे किसी कार्रवाई का अब डर नहीं है। अपनी गर्लफ्रेंड को वह नहीं छोड़ेगा। अधिकारियों से युवक ने कहा कि, अगर उसे जेल में जाना पड़े तो वह महिला को छोड़कर पत्नी के पास नहीं जाएगा। इस मामले में प्रभारी कमर सुल्तान का कहना है कि, शिकायत दर्ज कर ली गई है। एक बार काउंसलिंग भी हो गई है। रिश्ता न टूटे इसकी पूरी कोशिश की जा रही है। अगर युवक नहीं मानता तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।