लाइव टीवी

आगरा का अजूबा: प्रेमिका से शादी के लिए नहीं माने घर वाले तो यमुना में कूदा युवक, रातभर तलाशा, सुबह यहां मिला

Updated May 20, 2022 | 15:42 IST

Agra Love Story: आगरा में एक अजीब और रोचक मामला सामने आया है। मामला आगरा के बल्केश्वर का है। यहां प्रेमिका से शादी करने के लिए जब युवक के परिजन तैयार नहीं हुए तो वह यमुना नदी में कूद गया। रातभर पुलिस और परिजन उसे तलाशते रहे, लेकिन वह नहीं मिला। अगली सुबह वह सही सलामत अपने ही मोहल्ले में घूमता मिला तो सब हैरान रह गए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
यमुना में कूद कर युवक ने आत्महत्या की कोशिश की (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • आगरा के बल्केश्वर का मामला
  • प्रेमिका से शादी नहीं करवाना चाहते थे परिजन
  • प्रेमी ने की आत्महत्या की कोशिश

Agra Love Story: आगरा में एक अजीब और रोचक मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक युवक ने ऐसा काम कर डाला कि, रातभर उसके परिवार के लोग और पुलिस उसकी तलाश में परेशान रहे। एक ओर परिवार के लोगों का रो—रोकर बुरा हाल था तो दूसरी ओर पुलिस भी तनाव में आ गई। हैरानी की बात तो यह है कि, जिस युवक को तलाशने के लिए रातभर अभियान चलाया गया वो सुबह आराम से अपने ही मोहल्ले में घूमता हुआ मिला। दरअसल, मामला आगरा के बल्केश्वर का है। यहां रहने वाले 18 वर्षीय युवक को मोहल्ले की ही एक युवती से प्यार हो गया। दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन युवक के परिजन इसके लिए किसी भी कीमत पर तैयार नहीं थे। उन्होंने साफ कह दिया कि, वह इस युवती को नहीं अपनाएंगे। बुधवार को भी युवक की परिजनों से इसी बात को लेकर बहस छिड़ गई। परिवार ने एक बार फिर इस रिश्ते को अपनाने से साफ इनकार ​कर दिया।

फिर क्या था गुस्साया युवक परिजनों को बिना बताए घर से निकला और सीधे यमुना नदी में छलांग लगा दी। कुछ लोगों ने युवक को ऐसा करता देख उसके परिजनों और पुलिस को सूचना दी। बेटे के इस कदम से परिजन सदमें में आ गए। दौड़े—दौड़े यमुना के किनारे पहुंचे। वहीं पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। रातभर पुलिस ने खोज अभियान चलाया, लेकिन युवक नहीं मिल सका। 

यहां मिला युवक

लेकिन पुलिस उस समय हैरान रह गई जब गुरुवार सुबह युवक अपने ही मोहल्ले में सही सलामत घूमता हुआ मिला। जिसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ ही शांतिभंग का मामला दर्ज कर, उसका चालान कर दिया। हालांकि बेटे को देख परिजन बेहद खुश हैं। 

ऐसे बच गया युवक 

पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि, जब उसके परिजनों ने प्रेमिका से शादी करवाने से इनकार कर दिया तो वह काफी गुस्से में आ गया। वह आत्महत्या करने के लिए यमुना नदी में जा कूदा, लेकिन पानी इतना कम था कि, वह डूबा ही नहीं और किनारे पर आ गया। जिससे उसकी जान बच गई। लेकिन क्योंकि वह परिवार से नाराज था, इसलिए घर आने की जगह गार्डन् में सो गया। सुबह होने पर कुछ समझ नहीं आया तो वापस घर लौट रहा था।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।