लाइव टीवी

आगरा से जाने वाली 50 से ज्यादा ट्रेनों का बदलेगा टाइम, खराब भोजन दिया तो ऑन स्पॉट लगेगा जुर्माना

Updated Jun 30, 2022 | 18:32 IST

Indian Railways: आगरा से रेल में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। आगरा रेल मंडल से आवागमन करने वालीं करीब 150 ट्रेनों का समय एक जुलाई से परिवर्तित होने जा रहा है। गोवा एक्सप्रेस, शताब्दी, तमिलनाडु, संपर्क क्रांति, कामायनी समेत 11 जोड़ी मुख्य ट्रेनों का समय बदलेगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
आगरा से जाने वाली 50 से ज्यादा ट्रेनों का बदलेगा टाइम (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज
  • आगरा रेल मंडल से आवागमन करने वालीं 50 ट्रेनों का समय बदलेगा
  • समय परिवर्तन से यात्रियों को मिलेगा फायदा

Indian Railways: आगरा जिले से रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज है। आगरा से आने और जाने वाली करीब 50 ट्रेनों के समय में बदलाव एक जुलाई से हो सकता है। इसके अलावा रेल गाड़ियों की गति भी 110 से 130 किमी प्रति घंटे तक बढ़ जाएगी। ट्रेनों की रफ्तार बढ़ने से गाड़ियां अपने निर्धारित समय से पहले ही गंतव्य स्टेशनों पर पहुंचेंगी। आपको बता दें कि आगरा रेल मंडल से आवागमन करने वालीं करीब 50 ट्रेनों का समय एक जुलाई से परिवर्तित होने जा रहा है। गोवा एक्सप्रेस, शताब्दी, तमिलनाडु, संपर्क क्रांति, कामायनी समेत 11 जोड़ी मुख्य ट्रेनों का समय बदलेगा। रेलवे ने बताया कि समय में कुछ ऐसे परिवर्तन किए जा रहे हैं जिससे यात्रियों को फायदा मिल सके।

रेलवे के अनुसार, गोवा एक्सप्रेस 12 से 18 मिनट पहले चलेगी। शताब्दी का 18 से 25 मिनट तक समय बदलेगा। तमिलनाडु 12 से 18 मिनट, कर्नाटक 15 से 20 मिनट का समय परिवर्तित होगा। इसके अलावा केरल 11 से 15 मिनट, जीटी 9 से 14 मिनट तक समय में परिवर्तन होगा।  

कई व्यवस्थाओं में होगा बदलाव

यशवंतपुर संपर्क क्रांति का 10 से 12 मिनट समय में बदलाव किया जाएगा। समय परिवर्तन के बाद ट्रेनें पहले से निर्धारित टाइम से अगले स्टेशन पहुंच जाएंगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। एक जुलाई से रेलवे कई व्यवस्थाओं में बदलाव कर रहा है। इस बदलाव से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। व्यवस्था परिवर्तन से अधिकारी सीधे तौर पर जवाबदेह होंगे। अब यात्रियों को असुविधा होने पर रेल अधिकारियों की जवाबदेही होगी। रेलवे के अधिकारी खुद स्लीपर कोच में सफर करेंगे और यात्रियों की परेशानी की जानकारी रखेंगे।

खराब खाना मिलने पर लगेगा ऑन स्पॉट जुर्माना

दूसरी ओर, रेलवे एक विशेष अभियान और चलाएगा। इसके तहत लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वाले लोगों की भोजन व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए यह अभियान चलेगा। एक जुलाई से यह अभियान चलेगा। इसके तहत रेलवे के अधिकारी ट्रेनों के स्लीपर कोच में सफर करेंगे और खाने की गुणवत्ता की जांच करेंगे। खाने की गुणवत्ता खराब मिलने पर ऑन द स्पॉट जुर्माना लगाया जाएगा। यह फाइन 1000 से 20 हजार तक लगेगा। वेंडर और कांट्रेक्टर पर यह फाइन लगाया जाएगा।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।