लाइव टीवी

आगरा के रेल यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी, चेक करें ट्रेन टाइमिंग, कई गाड़ियां निरस्त, कई के बदले शेड्यूल

Updated Jun 10, 2022 | 20:46 IST

Agra Railway News: आगरा के रेल यात्रियों के लिए यह खबर जरूरी है। अगर आप रेलवे का सफर करते हैं, तो आप पहले इस खबर को पढ़ लें, उसके बाद कहीं जाने का प्लान बनाएं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspFacebook
भारतीय रेलवे
मुख्य बातें
  • रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर
  • ट्रेनों से सफर करना है तो पहले ही चेक कर लें टाइमिंग
  • निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त, कई का बदला शेड्यूल

Bhartiya Rail, Indian Railway, Trains Cancelled: अगर आप ट्रेन से जून एवं जुलाई में कहीं बाहर जाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले ट्रेनों के बदले हुए टाइम टेबल पर नजर दौड़ा लें। दिल्ली, गाजियाबाद एवं टूंडला खंड में आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में कई गाड़ियां निरस्त की गई हैं तो कई के शेड्यूल बदले हैं। खासतौर पर अगर आप दो जुलाई का कार्यक्रम बना रहे हैं तो गाड़ियों के वक्त पर भी गौर फरमाएं। कई गाड़ियां इस दिन अपने प्रारंभिक स्टेशन से दो से तीन घंटे देरी से चलेंगी। 

नौ जुलाई को गाड़ी नंबर 04183 टूंडला-दिल्ली एवं 04184 दिल्ली-टूंडला को निरस्त रहेगी। 82501 लखनऊ-नई दिल्ली नौ जुलाई को लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद कैंट से होकर गुजरेगी। 12420 नई दिल्ली-लखनऊ नौ जुलाई को एक घंटे देरी से 13.20 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी।

दो जुलाई को यह ट्रेन रहेंगी निरस्त 

गाड़ी संख्या 12419 लखनऊ-नई दिल्ली एवं 12420 नई दिल्ली-लखनऊ, 04937 गाजियाबाद-दिल्ली एवं 04936 दिल्ली-गाजियाबाद, 04417 हाथरस-दिल्ली, 04418 दिल्ली-हाथरस किला, 04183 टूंडला-दिल्ली, 04184 दिल्ली-टूंडला, 04415 अलीगढ़-नई दिल्ली, 04414 नई दिल्ली-अलीगढ़ दो जुलाई को निरस्त रहेंगी।

यह प्रमुख ट्रेनें चलेंगी देरी से

दो जुलाई को गाड़ी नंबर 82502 नई दिल्ली-लखनऊ दो जुलाई को तीन घंटे देरी से 18.40 बजे, 12034 नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल शताब्दी तीन घंटे देरी से 18.50 बजे, 12454 नई दिल्ली-रांची राजधानी प्रारंभिक 2.50 घंटे देरी से 19 बजे, 12424 नई दिल्ली-दरभंगा राजधानी 2.50 घंटे घंटे देरी से 19.10 बजे, 12314 नई दिल्ली-सियालदह 2.50 घटे देरी से 19.20 बजे, 22540 आनंद विहार (ट.)-मऊ 2.05 घंटे देरी से 19.25 बजे, 12302 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी 2.40 घंटे देरी से 19.30 बजे, 22824 नई दिल्ली-वाराणसी राजधानी 2.40 घंटे देरी से 19.40 बजे, 12310 नई दिल्ली- नगर विहार तेजस 2.40 घंटे देरी से 19.50 बजे, 12436 आनंद विहार (ट.)-जयनगर डेढ़ घंटे देरी से 18.50 बजे, 12394 नई दिल्ली-राजेंद्र नगर बिहार ढाई घंटे देरी से 20.00 बजे, 12304 नई दिल्ली-हावड़ा ढाई घंटे देरी से 20.10 बजे चलेंगी।

अलग रूट पर दौड़ेंगी यह ट्रेन

ट्रेन नंबर 02570 नई दिल्ली-दरभंगा दो जुलाई को नियमित मार्ग के स्थान पर गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ-बाराबंकी कैंट, 12274 नई दिल्ली-हावड़ा नियमित मार्ग के स्थान पर नई दिल्ली-पलवल-आगरा कैंट-भांडई-इटावा कैंट, 12398 नई दिल्ली-गया नियमित मार्ग के स्थान पर नई दिल्ली-पलवल-आगरा कैंट-भांडई-इटावा कैंट, 12566 नई दिल्ली-दरभंगा नियमित मार्ग के स्थान पर गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ-बाराबंकी कैंट के रास्ते चलेगी, 12368 आनंद विहार (ट.)-भागलपुर नियमित मार्ग के स्थान पर गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ-पं.दीन दयाल उपाध्याय कैंट, 82501 लखनऊ-नई दिल्ली लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद कैंट, 15708 अमृतसर-कटिहार अंबाला केंट-सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुर्जा कैंट के रास्ते चलेगी।

इन गाड़ियों का बदला है मार्ग

गाड़ी नंबर 15707 कटिहार-अमृतसर 13 से 16 जून तक, 20 से 22 जून, 24, 28, 29 जून, दो से चार जुलाई को एवं 14217 प्रयागराज संगम-चंडीगढ़ 14 से 16 जून, 21 से 22 जून तक, 25, 29, 30 जून एवं तीन से पांच जुलाई को नियमित मार्ग के स्थान पर खुर्जा-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अंबाला कैंट मार्ग पर दौड़ेंगी। 02569 दरभंगा-नई दिल्ली 14 से 16 जून तक, 21 से 22 जून तक, 25, 29, 30 जून एवं तीन से पांच जून तक नियमित मार्ग के स्थान पर बाराबंकी-लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद-नई दिल्ली, 14619 अगरतला-फिरोजपुर कैंट 30 जून एवं सात जुलाई को, 12817 हटिया-आनंद विहार (ट.) एक एवं आठ जुलाई को पं.दीन दयाल उपाध्याय-लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद कैंट के रास्ते चलेगी, हावड़ा-बाड़मेर एवं 12561 जयनगर-नई दिल्ली एक जुलाई को इटावा-भांडई-आगरा कैंट-पलवल-नई दिल्ली कैंट से गुजरेंगी।
 

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।