लाइव टीवी

Agra Metro News: आगरा में ताजमहल से आरबीएस तक 18 फुट चौड़ी सुरंग का होगा निर्माण, 48 महीनों में होगा निर्माण

Updated May 02, 2022 | 17:22 IST

Agra Metro News: यूपी में मेट्रो का विस्तार तेजी से चल रहा है। ताजनगरी और कानपुर में मेट्रो निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है। आगरा में अब ताजमहल से आरबीएस कॉलेज तक मेट्रो भूमिगत चलेगी। इसके लिए 18 फुट चौड़ी सुरंग का निर्माण कार्य जारी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
आगरा में होगा मेट्रो सुरंग का निर्माण
मुख्य बातें
  • 18 फुट चौड़ी होगी मेट्रो की सुरंग
  • ताजमहल से आरबीएस कॉलेज तक होगा भूमिगत कॉरिडोर का निर्माण
  • महुआखेड़ा में होगा नए कास्टिंग यार्ड का निर्माण

Agra Metro News: ताजनगरी आगरा में मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है। ताजमहल से आरबीएस कॉलेज तक मेट्रो सुरंग में दौड़ेगी। यह सुरंग करीब 18 फुट चौड़ी होगी। इस सुरंग के अंदर सात स्टेशन बनाए जाएंगे। सुरंग का व्यास 5.8 मीटर होगा। भूमिगत कॉरिडोर में चार बोरिंग मशीन काम करेंगी। ये मशीनें मिट्टी निकालने का काम करेंगी। इसके अलावा कॉन्क्रीट का ढांचा (टनल लाइनिंग) भी बनाई जाएंगी। आपको बता दें कि टनल लाइनिंग का ढांचा छह टुकड़ों में कास्ट किया जाएगा। कॉन्क्रीट के इन गोल पाइप जैसे टुकड़ों को जोड़कर सुरंग के अंदर कॉन्क्रीट के ढांचे का निर्माण किया जाएगा। 

पाइप के टुकड़ों से सुरंग में मजबूती मिलेगी। साथ ही यह पिलर का भी काम करेगा और मिट्टी की ढाल गिरने से रोकने का काम करेगा। इन टुकड़ों को टनल बोरिंग मशीन और हाइड्रा मशीन के जरिए फिट किया जाएगा। 

महुआखेड़ा में नया कास्टिंग यार्ड भी बनेगा

सुरंग में दो मेट्रो ट्रैक बिछाए जाएंगे। एक ट्रैक आने और दूसरा जाने का होगा। इस सुरंग के अंदर एसएन मेडिकल, ताजमहल, आगरा कॉलेज, आगरा फोर्ट, राजामंडी, आरबीएस और जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके अलावा सुरंग के लिए महुआखेड़ा में नया कास्टिंग यार्ड भी बनाया जाएगा। इसके लिए आगरा विकास प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) को आठ हेक्टेयर जमीन दी है। गौरतलब है कि सात भूमिगत मेट्रो स्टेशन बनाने में 1820 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। 

पहले चरण में सिर्फ दो टनल बोरिंग मशीन से होगी खोदाई

आपको बता दें कि पहले चरण में सिर्फ दो टनल बोरिंग मशीन से खोदाई की जाएगी। मार्च 2022 में एफकॉन और सेम इंडिया को सात भूमिगत मेट्रो स्टेशन का निर्माण करने के लिए टेंडर मिला था। दोनों कंपनियों को मार्च 2026 तक यानी 48 महीने में काम पूरा करना होगा। 

यूपीएमआरसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि टनल का व्यास 5.8 मीटर में बनाया जाएगा। यह 18 फुट चौड़ी होगी। टनल लाइनिंग के लिए महुआखेड़ा में कास्टिंग यार्ड का निर्माण किया जाएगा। इसके एडीए ने आठ हेक्टेयर जमीन उपलब्ध करा दी है।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।