लाइव टीवी

Murder In Agra: आगरा के पिनाहट में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, घर में मिला खून से लहूलुहान शव, लूट की आशंका

Updated Aug 31, 2022 | 20:39 IST

Elderly Woman Murder In Agra: आगरा के पिनाहट में बुधवार की सुबह बुजुर्ग महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की बेरहमी से हत्या की गई थी। परिजनों ने लूट के बाद हत्या की आशंका जताई है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
आगरा में बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
मुख्य बातें
  • आगरा में बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी
  • घर में लहूलुहान हालत में मिला शव
  • परिजनों ने जताई लूट के बाद हत्या की आशंका

Elderly Woman Murder In Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग का बेरहमी से मर्डर कर दिया गया। परिजनों ने लूट के बाद हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, आगरा के कस्बा पिनाहट में बदमाश मंगलवार की रात एक घर में घुस गए। यहां घर में मौजूद बुजुर्ग महिला की बदमाशों ने हत्या कर दी। वारदात का सुबह पता चला। महिला का शव घर में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला।  

वारदात पिनाहट के मोहल्ला नया पुरा में हुई। बुधवार की सुबह रामकली (62) का शव उनके घर में खून से लथपथ मिला। महिला की हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।

घर में पड़ा था बुजुर्ग का शव

मृतक बुजुर्ग के पति सियाराम के अनुसार, रात में वह घर के बाहर सो रहा था। पत्नी घर के अंदर सो रही थी। सुबह करीब छह बजे वह उठकर घर के अंदर गए। यहां उनकी पत्नी का शव जमीन पर पड़ा था। यह देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग रामकली के चेहरे से खून लगा था। उन्होंने पत्नी की हत्या की जानकारी पुलिस को दी। सियाराम ने बताया कि बदमाश अलमारी और संदूक का ताला तोड़कर नगदी और आभूषण भी ले गए। 

सियाराम ने बेटे और बहू के खिलाफ दी थी तहरीर

बता दें कि सियाराम के चार पुत्र रामनिवास, बालकिशन, वाल्मीकि और हरिओम हैं। सबसे बड़ा बेटा रामनिवास अलग एक मकान में किराए पर रहता है। उससे छोटा बालकिशन बाहर बने कमरे में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है। वाल्मीकि और हरिओम अहमदाबाद में रहते हैं और वहां मजदूरी करते हैं। रामकली अपने पति के साथ घर में रहती थीं। जांच करने पर सामने आया कि चार दिन पहले मृतक के पति सियाराम ने अपने पुत्र बालकिशन और उसकी पत्नी मंजू देवी के खिलाफ थाना पिनाहट में शिकायत दी थी। तहरीर में आरोप था कि पुत्र और पुत्रवधू दंपती से मारपीट करते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
 

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।