लाइव टीवी

Agra University: पूर्व सैनिकों के जिम्मे होगी डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सुरक्षा

Updated Mar 08, 2022 | 21:57 IST

Agra University: आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूर्व सैनिक कल्याण निगम से एक वर्ष का अनुबंध हुआ है। हालांकि पूर्व में जिस तरह सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विवाद हुए उसी प्रकार इस बार भी इस अनुबंध को लेकर धन की बर्बादी के आरोप लग रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा
मुख्य बातें
  • पूर्व सैनिक कल्याण निगम के साथ विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुआ करार
  • 43 सुरक्षाकर्मियों को विश्वविद्यालय से किया गया संबद्ध
  • छात्रसंघ और कर्मचारी संघ ने इसे बताया धन की बर्बादी

Agra University Security: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की सुरक्षा का कमान अब पूर्व सैनिक संभालेंगे, क्योंकि अब ये जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम के जिम्मे हो गई है। चीफ एडमिनिस्ट्रेटर से मिली जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था वर्तमान में जिस सुरक्षा एजेंसी के साथ उसका कार्यकाल 12 फरवरी 2022 को ही समाप्त हो गई थी। अब इसके सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम से एक वर्ष के लिए अनुबंध है। ज्ञात हो कि पूर्व सैनिक कल्याण निगम रिटायर्ड सैनिकों के कल्याण के लिए काम करता है। फिलहाल 43 सुरक्षाकर्मियों को विश्वविद्यालय से संबद्ध किया गया है। इनके निगरानी में  विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था होगी।

आगरा में भी कुछ सरकारी संस्थानों में सेवाएं दे रहे पूर्व सैनिक

चीफ एडमिनिस्ट्रेटर प्रो मनोज श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न सरकारी संस्थाओं में पूर्व सैनिक अपनी सेवाएं देते हैं। आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज और एलआईसी में भी पूर्व सैनिकों की सेवाएं ली जा रही हैं। एक जानकारी के अनुसार पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से पूर्व सैनिकों की सेवाएं लिए जाने के लिए किसी भी प्रकार के टैंडर की जरूरत नहीं होती है। साथ ही सेना में सेवाएं देने वाले सैनिक हर मामले में निपुण होते हैं। 

पूर्व सैनिकों के सहारे दुरुस्त होगी सुरक्षा व्यवस्था

प्रोफेसर ने  बताया कि पूर्व सैनिक कल्याण निगम से अनुबंध के बाद विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त होगी। क्योंकि सेना के जवान सरहद पर ड्यूटी करते हैं और देश की रक्षा करने हैं। इनके अनुभव का विश्वविद्यालय को लाभ मिलेगा और यहां की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

पूर्व की तरफ सुरक्षा व्यवस्था के लिए शुरू हुआ विरोध

विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था निजी सुरक्षा एजेंसी के जिम्मे करने पर पूर्व में सवाल खडे़ हो चुके हैं। इसको लेकर काफी विवाद भी हो चुका है। विश्वविद्यालय की सुरक्षा को लेकर पूर्व सैनिक कल्याण निगम से किए अनुबंध के बाद भी विरोधी सुर उठने लगे हैं। इस अनुबंध को लेकर छात्रसंघ और कर्मचारी संघ ने अपना बयान देते हुए इसे धन की बर्बादी तक कह डाला।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।