लाइव टीवी

संतों ने मथुरा में कहा-अब कृष्ण जन्मस्थान को 'मु्क्त' कराने की चलेगी मुहिम 

Sri Krishna Janamsthan liberation movement to start soon
Updated Aug 01, 2020 | 00:34 IST

धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौर ने बताया कि राम जन्म भूमि अभियान की शुरुआत वृंदावन से हुई और अब कृष्ण जन्मस्थान को 'मुक्त' कराने का अभियान शुरू हो गया है।'

Loading ...
Sri Krishna Janamsthan liberation movement to start soon  Sri Krishna Janamsthan liberation movement to start soon
संतो की पहल। तस्वीर-टीओआई

आगरा : धर्म रक्षा संघ के सदस्यों ने शुक्रवार को मथुरा में कृष्ण जन्मस्थान को 'मु्क्त' कराने के लिए आंदोलन शुरू करने की घोषणा की। यह घोषणा दो किलो चांदी की ईंट पर पूजा-पाठ संपन्न करने के साथ हुई। यह ईंट अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला में रखी जाएगी।

संघ के अध्यक्ष सौरभ गौर ने बताया कि राम जन्म भूमि अभियान की शुरुआत वृंदावन से हुई और अब कृष्ण जन्मस्थान को 'मुक्त' कराने का अभियान शुरू हो गया है।' उन्होंने कहा कि हम यह ईंट मथुरा से अयोध्या ले जा रहे हैं और यह अभियान के पहले चरण के पूरा होने का प्रतीक है। गौर ने आगे बताया कि कृष्ण जन्मस्थान को मुक्त कराने की रणनीति के बारे में बाद में विचार किया जाएगा। 

उन्होंने टीओआई से कहा कि इस ईंट के निर्माण में कृष्ण जन्मस्थान के धार्मिक कुंड से मिट्टी एवं जल लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं सांसद हेमा मालिनी ने वर्चुअल रूप से इसकी पूजा की है। उन्होंने कहा, 'हम रविवार को ईंट को मथुरा से अयोध्या ले जाएंगे।'

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।