लाइव टीवी

Agra News: आगरा में गर्मी से लोगों का बुरा हाल, हीटवेव से बढ़ रही परेशानी, ऐसे करें हीटवेव से अपना बचाव

Updated Apr 27, 2022 | 19:52 IST

Agra Weather Update : आगरा में सुबह सात बजे से ही तीखी धूप हाल बेहाल कर रही है। मौसम विभाग का कहना है कि लोगों को आगरा में हीट वेव का सामना करना पड़ेगा। सुबह से ही गर्म हवा और दोपहर में लू चलने का पूर्वानुमान है। सुबह से ही धूप में निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
आगरा में गर्मी का कहर
मुख्य बातें
  • आगरा में आगामी चार दिन तक हीट वेव का सामना करना पड़ेगा
  • आगरा में सुबह से ही चल रही गर्म हवा
  • दोपहर में लू चलने के साथ ही शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी

Agra Weather Update :  आगरा में सुबह से ही गर्म हवाएं चल रही हैं। बुधवार को सुबह का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार शहरभर में लू चलने की आशंका है। सुबह सात बजे धूप निकलने के साथ ही गर्म हवाएं चलनी लगीं। सुबह से ही धूप के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। वहीं दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शहर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में लू चलने के साथ ही शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। आज तापमान 44 डिग्री रहने की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से  जारी की गई है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। 29 अप्रैल तक तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा और लू का कहर भी बढ़ेगा। मौसम विभाग की मानें, तो बुधवार से लू चलेगी और तापमान भी बढ़ जाएगा। 27 अप्रैल से 29 अप्रैल तक हीटवेव के लिए अलर्ट जारी किया गया है। 

क्‍या है हीट स्‍ट्रोक 

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसन विभाग के डॉ. मृदुल चतुर्वेदी ने बताया कि शरीर को ठंडा करने के लिए एक कूलिंग सिस्टम होता है। मगर तापमान बढ़ने के साथ ही गर्म हवा चलने पर कूलिंग सिस्टम गड़बड़ा जाता है। शरीर से पसीना निकलना बंद हो जाता है। शरीर का तापमान 101 फारेनहाइट से अधिक पहुंच जाता है। बेहोशी छाने लगती है, शरीर में पानी की कमी हो जाती है। यह घातक भी हो सकता है। ऐसे केस में मरीज के शरीर पर गीला कपड़ा रखकर पंखे में बैठाया जाता है। जिससे शरीर का तापमान कम होने लगता है। 

ये हैं हीट स्ट्रोक के लक्षण 

• शरीर का तापमान 101 फारेनहाइट से अधिक पहुंचना 

• पसीना ना निकलना 

• बेहोशी छाना

• हाथ पैरों में दर्द

ऐसे करें बचाव-

• लू से बचने के लिए घर से खाली पेट न निकलें। मधुमेह और ह्रदय रोगियों को ज्यादा खतरा होता है। 

• ताजा खाना खाएं। आम और पुदीना का पन्ना, छाछ, नींबू की शिकंजी और प्याज का अधिक से अधिक उपयोग करें। 

• तरबूज, खरबूज, खीरा आदि का सेवन अधिक करें। 

• नारियल पानी, छाछ और लस्सी का सेवन करें। 

• चिकनाई युक्त भोजन का सेवन कम करें। 

लू से हो सकती है आंखों की समस्याएं

गर्मी में धूप और लू से आंखों को बचाने के लिए खास ख्याल रखना जरूरी है। लापरवाही के चलते आंखों में जलन और खुजली की समस्या शुरू हो जाती है। आगरा में गर्मी झुलसा रही है। पारा दिन पर दिन बढ़ रहा है। वहीं गर्मी और लू चलने से एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में आंखों की एलर्जी के मरीज 50 फीसदी बढ़ गए हैं।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।