लाइव टीवी

Agra Taj Mahal Rubber Dam: ताजमहल से गोकुल बैराज तक बनेगा जल मार्ग, रबर डैम निर्माण को मिली हरी झंडी

Updated Apr 27, 2022 | 21:23 IST

Agra Taj Mahal Rubber Dam: आगरा में ताजमहल से गोकुल बैराज तक जल मार्ग बनेगा। इसके साथ ही रबर डैम निर्माण को भी हरी झंडी मिल गई है। यमुना नदी पर बनने वाले रबर डैम के निर्माण की समय सीमा भी तय कर दी गई है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
ताजमहल के पीछे होगा रबर डैम का निर्माण
मुख्य बातें
  • ताजमहल के पीछे होगा रबर डैम का निर्माण
  • ताज से गोकुल बैराज तक बनेगा जल मार्ग
  • माॅनसून सीजन के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद

Agra Taj Mahal Rubber Dam: आगरा में ताजमहल के पीछे रबर डैम का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण की हरी झंडी भी मिल गई है। राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (नीरी) को भेजे प्रस्ताव में स्टेट कमेटी ने कहा था कि, रबर डैम बनने से ताजमहल को पर्यावरण की दृष्टि से काफी फायदा मिलेगा। भू-गर्भ जलस्तर बढ़ने के साथ ही ताजमहल से गोकुल बैराज तक जलमार्ग बनाया जाएगा। अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण और केंद्रीय जल आयोग ने इसके लिए एनओसी दे दी है। रबर डैम निर्माण में करीब आठ माह लगेंगे। 

रबर डैम निर्माण कार्य के समय वायु प्रदूषण मानकों का सख्ती से पालन करना पड़ेगा, ताकि प्रदूषण न बढ़ पाए। इसके अलावा यमुना किनारे रोड पर ट्रक और भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

रबर डैम के निर्माण की समय सीमा भी तय

आपको बता दें कि, राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान ने ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) यमुना नदी पर बनने वाले रबर डैम के निर्माण को लेकर रिपोर्ट भेजी है। इस रिपोर्ट में रबर डैम के निर्माण की समय सीमा भी तय की है। नीरी के मुख्य वैज्ञानिक एसके गोयल ने आगरा मंडल के आयुक्त अमित गुप्ता को रिपोर्ट भेजी है। इसमें कहा गया है कि, डैम का निर्माण नॉन माॅनसून सीजन होगा। इसके अनुसार, अगले तीन महीने में माॅनसून आने की संभावना है, तो उसके बाद ही रबर डैम के निर्माण का कार्य चलेगा। साथ ही, यह भी कहा गया है कि, डैम निर्माण के लिए यमुना रिवर बैड खोदाई, प्लेटफार्म निर्माण, मशीनरी इस्तेमाल के दौरान धूल न उड़े। 

ट्रक और भारी वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित

निर्माण कार्य के दौरान यमुना किनारा रोड पर ट्रक और भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रखने के लिए कहा गया है। इसके अलावा जेनरेटर सेट के इस्तेमाल पर पाबंदी होगी। सिर्फ बिजली से ही काम किया जाएगा, आपात स्थिति में ही जनरेटर सेट इस्तेमाल किया जा सकेगा। वहीं, यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को नोडल अफसर नामित किया गया है, क्षेत्रीय अधिकारी रबर डैम निर्माण के वक्त वायु प्रदूषण की निगरानी करेंगे। इनके अलावा एएसआई, पर्यावरण और नीरी की कमेटी का गठन किया जाएगा। यह कमेटी निर्माण कार्य के दौरान प्रदूषण की जांच करेगी।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।