लाइव टीवी

कभी खुशबू तो कभी रूबी...कुंवारों को घर बसाने का सपना दिखा लूटकर हो जाती थी फरार, गैंग के साथ लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार

Updated Aug 02, 2022 | 21:31 IST

Agra Fraud Bride: पूछताछ में युवती के कारनामे जान पुलिस खुद हैरान हो गई। युवती लोगों को ठगने के निए कभी खुशबू तो कभी रूबी बनीं। भोजपुर चौकी प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि गैंग की दो युवतियों सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
आगरा में दुल्हन चली थाने, उगले ऐसे राज कि पुलिस रह गई हैरान
मुख्य बातें
  • युवती लोगों को ठगने के निए कभी खुशबू तो कभी रूबी बनीं
  • महज 23 की उम्र में शातिर युवती कई लोगों को अपना शिकार बना चुकी
  • गिरोह के लोग दुल्हन के परिजन बन ठगी की तैयारी करते हैं

Agra Fraud Bride: शादी के नाम पर कुंवारों को लूटने वाली 'डॉली की डोली' आखिरकार अपनी असली जगह थाने पहुंच ही गई। यहां पर खाकी ने लुटेरी दुल्हन सहित उसके अन्य साथियों की जमकर मेजबानी की तो कई राज उगले। आपको बता दें कि महज 23 साल उम्र में ये शातिर युवती कई लोगों को घर बसाने का सपना दिखा अपना शिकार बना चुकी है।

पूछताछ में युवती के कारनामे जान पुलिस खुद हैरान हो गई। युवती लोगों को ठगने के लिए कभी खुशबू तो कभी रूबी बनीं। भोजपुर चौकी प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि गैंग की दो युवतियों सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब सभी गिरफ्त में आए आरोपियों से पूछताछ कर इनके द्वारा की गई ठगी की वारदातों के बारे में पता लगा रही है। 

ज्यादा उम्र के कुंवारों को बनाते थे शिकार 

पुलिस के मुताबिक गिरोह के लोग ठगी की तैयारी करते हैं। हर एक का अपना किरदार पहले से तय होता है। जिसमें दुल्हन के परिजन बन अपने रिश्ते गढ़ते हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह के लोग ज्यादा उम्र वाले कुंवारे लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। रिश्ता तय होने के बाद सगाई व शादी की सभी रवायतें निभाई जाती हैं। इसके बाद शादी की रात्रि में ही दुल्हन गहने व कैश लेकर मौके से फरार हो जाती है। पुलिस के मुताबिक कमालगंज थाना इलाके के कढ़हर गांव के  विनोद तिवारी ने गत 6 जुलाई को गांव दानमंडी के रहने वाले आरोपी अशोक दीक्षित, गांव न्यामतपुर ठाकुरान के पाल, भोले व मोनूसिंह सहित गांव शमसाबाद की सुषमा, लक्ष्मी और रूबी के खिलाफ  ठगी का मामला दर्ज करवाया था।

शराब के सुरूर में फंसा आरोपी 

पीड़ित ने बताया कि, आरोपी आशोक ने शादी कराने का झांसा देकर खुद के गिरोह की युवती से मिलवाया था। इस बीच गिरोह के अन्य चार लोगों को  युवती के रिश्तेदार बताए थे। गत एक जुलाई को पीड़ित का विवाह रूबी से करवा दिया गया। इसके बाद 3 जुलाई को लुटेरी दुल्हन पीड़ित के घर से करीब पौने दो लाख के गहनों सहित 50 हजार रूपए नकद लेकर फरार हो गई। एक अगस्त को आरोपी अशोक ने शराब के नशे में पीड़ित विनोद को फोन लगाकर उससे अभद्र भाषा में बात की। इस दौरान पीड़ित ने आरोपी की लोकेशन पूछी। इसके बाद विनोद ने भोजपुर चौकी प्रभारी राघवेंद्र तिवारी को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके से आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर गिरोह में शामिल लुटेरी दुल्हन व युवती सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 


 

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।