लाइव टीवी

Agra Circle Rate: आगरा के लोगों को लिए बड़ी राहत, इस साल भी नहीं बढ़ेंगे सर्किल रेट, पुरानी दरें ही रहेंगी लागू

Updated Aug 01, 2022 | 22:58 IST

Agra Circle Rate: आगरा में अब सर्किल रेट नहीं बढ़ेंगे। यहां पुरानी दरें ही लागू रहेंगी। सर्किल रेट न बढ़ने से जमीन खरीदने वाले ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
आगरा में इस साल नहीं बढ़ेंगे सर्किल रेट
मुख्य बातें
  • आगरा में इस बार भी नहीं बढ़ेंगे सर्किल रेट
  • ताजनगरी में पुरानी दरें ही रहेंगी लागू
  • जमीन खरीदने वाले ग्राहकों को बड़ी राहत

Circle Rate in Agra: ताजनगरी आगरा में जमीन खरीदने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। आगरा में इस साल भी सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। सर्किल रेट की पुरानी दरें ही लागू रहेंगी। सर्किल रेट नहीं बढ़ने से बिल्डरों के अलावा जमीन खरीदने वाले ग्राहकों को काफी फायदा मिलेगा। आगरा में साल 2017 में सर्किल रेट बढ़ाए गए थे। उसके बाद से अब तक सर्किल रेट में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। हालांकि इस साल सभी तहसीलों से सर्किल रेट के संबंध में प्रस्ताव मांगे गए थे। इन प्रस्ताव पर कई आपत्तियां भी आईं थीं। 

दूसरी ओर, कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण लगातार दो साल से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इसी को देखते हुए एडीएम वित्त एवं राजस्व यशवर्धन श्रीवास्तव की तरफ से जिलाधिकारी के पास सर्किल रेट के संबंध में प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था।

फाइल में शामिल बिंदुओं और आपत्तियों का डीएम ने किया अध्ययन 

उन्होंने कहा था कि सर्किल रेट को लेकर कुछ आपत्तियां आई थीं, पहले पुरानी सर्किल रेट की गड़बड़ियों को दूर किया था। इसके बाद फाइल तैयार कर जिलाधिकारी के पास भेजी गई थी। प्रस्ताव मिलने के बाद जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने फाइल में शामिल बिंदुओं और आपत्तियों का अध्ययन किया। इसके बाद अधिकारियों से विचार विमर्श किया और फिर फैसला लिया कि इस बार भी सर्किल रेट नहीं बढ़ाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितयों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 

31 जुलाई 2023 तक यथावत रहेगी प्रभावी मूल्य दर लिस्ट

जिलाधिकारी ने कहा कि, एक अगस्त 2017 से प्रभावी मूल्य दर लिस्ट को 31 जुलाई 2023 तक यथावत रखा जाएगा। डीएम ने कहा कि, एक अगस्त 2017 से प्रभावी मूल्य दर लिस्ट में पहली वाली दरों को ही पुनरीक्षित माना जाएगा। इससे पहले हर कोई सर्किल रेट को लेकर संशय में था। लोगों से सुझाव भी मांगे गए थे। सुझाव के साथ ही कुछ लोगों ने आपत्तियां भी दर्ज कराईं थीं। आपको बता दें कि, पांच साल बाद आगरा में एक अगस्त से प्रस्तावित सर्किल रेट को लेकर प्रशासन की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है। 
 

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।