लाइव टीवी

Agra Crime News: आगरा में दिल दहला देने वाली वारदात, क्रूर पति ने पत्नी का गला दबाकर नदी में फेंका

Updated Jul 14, 2022 | 21:19 IST

Agra Crime News: आगरा शहर में एक व्यक्ति ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद पत्नी का गला दबाकर उसे नदी में फेंक दिया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
आगरा में विवाहिता को मारने की कोशिश
मुख्य बातें
  • आगरा शहर में खौफनाक मामला सामने आया
  • पति ने पत्नी का गला दबाकर नदी में फेंक दिया
  • पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर शुरू की जांच

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा शहर (ताजनगरी) में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट करने के बाद उसे मरा समझकर नदी में फेंक दिया। वहीं एक नाविक की महिला पर नजर पड़ी तो वह देखकर हैरान रह गया। उसने आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। पीड़ित महिला ने पुलिस को अपनी पूरी आपबीती सुनाई है। पुलिस ने महिला की आपबीती सुनने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि धौलपुर के भूड़ा (दिलोही) घाट पर पिनाहट की रहने वाली एक महिला को मरा समझ कर चंबल नदी में फेंक दिया गया था। वहीं मंगलवार सुबह पहुंचे एक नाविक ने महिला को बेहोशी की हालत में देखा। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दे दी और महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

पहले विवाहिता के साथ की जमकर मारपीट, फिर मरा समझकर नदी में फेंका

पीड़ित राजकुमारी (25) का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने पहले उसके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद पति ने गला दबाकर चंबल नदी में फेंक दिया गया। महिला ने बताया कि उसका मायका पिनाहट में है, जबकि उसकी शादी अंबाह निवासी सुनील के साथ हुई थी। पीड़ित महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

पीड़ित महिला ने रिश्तेदारों पर भी लगाया आरोप

पीड़ित राजकुमारी ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसके पति ने उसे अपनी बहन के घर रतनपुर बसेड़ी छोड़ दिया था। इसके बाद बेटे की तबीयत खराब होने की बात कहकर वह पत्नी को वहां से ले आया। आरोप है कि पति ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर मारपीट की। यही नहीं उसका गला दबाने की भी कोशिश की। इस दौरान पति और रिश्तेदारों ने महिला को मरा समझकर चंबल नदी में फेंक दिया। उधर, पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।