लाइव टीवी

Youth beaten to death: आंखें दो चार करना पड़ा भारी, आगरा में नाबालिग की पीटकर हत्या

Updated Sep 23, 2020 | 09:03 IST

आगरा से सटे एक गांव में एक लड़के की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई सिर्फ इसलिए क्योंकि वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
युवक की पीट-पीट कर हत्या
मुख्य बातें
  • आगरा से सटे एक गांव में नाबालिग युवक की पीट-पीट कर हत्या
  • वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके गांव गया था
  • लड़की के परिजनों ने डंडे से पीट-पीटकर ली उसकी जान

आगरा : 17 वर्षीय एक लड़के की पीट-पीट कर इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि वह अपनी गर्लफ्रेंड को देखने व उससे मिलने के लिए उसके घर के पास गया हुआ था। मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से सटे एक गांव का है। वारदात सोमवार रात की है। वह अपनी 14 वर्षीय गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए गया था जहां उसके परिवार वालों और उसके पड़ोसियों ने मिलकर डंडे से उसकी खूब पिटाई की जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया।

लड़के के साथ उसका एक दोस्त भी था उसे भी उन लोगों ने खूब पीटा जिसे काफी गहरी चोटें आई है। अपने ब्वॉयफ्रेंड को बेरहमी से पिटता देख उसकी गर्लफ्रेंड को दया आई तो वह 2 किलोमीटर पैदल चलकर उस लड़के के घर पहुंची और उसके घर वालों को सारी बातें बताई और लड़के को बचाने की गुहार लगाई। वह खुद भी अपने परिजनों के डर से छुपी हुई थी क्योंकि उसने ही खुद लड़के को मिलने के लिए अपने घर के पास बुलाया था।

हालांकि उसे कुछ ही देर के बाद घर वालों ने ढूंढ़ लिया। इसी बीच लड़के के परिजन अपने साथ पुलिस लेकर लड़की के गांव पहुंच गए. तब तक वह लगभग मर चुका था। उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड़के के पिता ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि उसके बेटे ने 12वीं की पढ़ाई पूरी की है और लेबर का काम करता है और रोजाना 350 रुपए कमाता है।

उस रात उसने पिता को फोन कर कहा था कि वह पास के भरतिया गांव में है और रात 9 बजे तक घर वापस आ जाएगा। लड़की 9वीं कक्षा की छात्रा है और वे दोनों पिछले कुछ महीनों से एक दूसरे को जानते थे। लड़की का पिता अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी को देखने गया था उसी बीच लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि लड़के के सिर में गहरी चोट आई थी जिसके कारण उसकी जान गई। लड़के के परिजनों की शिकायत के आधार पर लड़की के दादा और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है साथ ही पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में भी लिया है।   

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।