लाइव टीवी

Agra: आगरा में होटल के कमरे में मिला महिला का शव, बेल्ट से गला दबाकर जान लेने के बाद युवक फरार

Updated Sep 22, 2020 | 11:18 IST

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में सोमवार को होटल के कमरे में एक महिला का शव मिला। पुलिस के मुताबिक उसके साथ आए व्यक्ति के साथ उसका झगड़ा हुआ था जिसके बाद उसनेउसकी हत्या कर दी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
आगरा के होटल से लड़की का शव बरामद

आगरा : आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में सोमवार को होटल के कमरे में एक महिला का शव मिला। थाना सिकंदरा के उप निरीक्षक कुलदीप के अनुसार महिला एक व्यक्ति के साथ होटल में सुबह साढ़े नौ बजे आयी थी। पुलिस के अनुसार आशंका है कि महिला और व्यक्ति के बीच विवाद हुआ जिसके चलते व्यक्ति ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी है और फरार हो गया।

कुलदीप ने बताया कि महिला की शिनाख्त हो गयी है वह सिकंदरा क्षेत्र के बाईंपुर की रहने वाली है। परिजनों द्वारा तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक युवक ने बेल्ट से गला दबाकर महिला की हत्या की और वहां से फरार हो गया। पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही। पुलिस का कहना है कि सोमवार को सुबह 9 बजे ये प्रेमी युगल होटल के कमरे में आए। कुछ देर के बाद युवक होटल के कमरे से निकल कर चला गया। 
काफी देर तक उसके वापस नहीं लौटने के बाद होटल के स्टाफ ने कमरे में जाकर देखा तो अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गया।

वहां बिस्टर पर महिला की लाश पड़ी थी। फौरन होटल वालों ने पुलिस को खबर किया जिसके बाद पुलिस ने आकर मामले को अपने हाथ में ले लिया। होटल के कमरे की छानबीन में पुलिस को एक आईडी कार्ड मिला है जिसमें संदीप नामक एक शख्स का नाम लिखा है साथ ही उसका पता भी है जो बरेली का रहने वाला है। पुलिस इसके आधार पर मामले की जांच कर रही है फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।