लाइव टीवी

Kia India ने बनाया रिकॉर्ड, लगातार तीन से बनी हुई है देश से UV एक्सपोर्ट करने वाली सबसे बड़ी कंपनी

Updated Sep 09, 2022 | 18:29 IST

Kia ने भारतीय बाजार में अपने पहले प्रोडक्ट को पेश करने के तुरंत बाद, सितंबर 2019 से अब तक अपने बहुत लोकप्रिय Seltos, Sonet और Carens सहित 95 देशों को कुल 150,395 इकाई का निर्यात किया है।

Loading ...
Kia ने 1.5 लाख यूनिट्स निर्यात करने का आंकड़ा पार कर लिया है (Photo- Kia)

09 सितंबर 2022: देश में तेज गति से विकसित होती कार निर्माता कंपनियों में से एक, Kia इंडिया ने आज घोषणा की है कि उसने अपने आंध्र प्रदेश में अत्याधुनिक अनंतपुर संयंत्र से 1.5 लाख इकाई निर्यात करने का आंकड़ा  पार कर लिया है। कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने पहले उत्पाद को पेश करने के तुरंत बाद, सितंबर 2019 से अब तक अपने बहुत लोकप्रिय Seltos, Sonet और Carens सहित 95 देशों को कुल 150,395 इकाई का निर्यात किया है। 

यह उपलब्धि कंपनी के 'मेक इन इंडिया' प्रयासों के अनुरूप है और यह भारत में विश्वस्तरीय उत्पाद बनाने और उन्हें पूरी दुनिया में ले जाने के दृष्टिकोण को मजबूत बनाता है।  

नई इलेक्ट्रिक Mahindra XUV400 से उठा पर्दा, एक बार चार्ज होने पर 456 किमी चलेगी गाड़ी

कुल निर्यात में Kia Seltos की हिस्सेदारी 72 प्रतिशत है, इसके बाद Kia Sonet और हाल ही में लॉन्च की गई Carens की भागीदारी रही। कंपनी ने 2022 के पहले आठ महीनों में 54,153 इकाई का निर्यात किया है, इसके साथ ही ये इस साल की सबसे बड़ी यूटीलिटी व्हीकल (UV) निर्यातक बन गई है। Kia India 2021 में भी सबसे बड़ी UV निर्यातक थी।   

मायुंग-सिक सोहन, चीफ सेल्स ऑफिसर, Kia इंडिया ने कहा, 'किआ के लिए भारत वैश्विक स्तर पर रणनीतिक रूप से एक महत्वपूर्ण बाजार है और इसमें एक मजबूत बिक्री, उत्पादन और आरएंडडी हब बनने की क्षमता है। हमारा अत्याधुनिक अनंतपुर संयंत्र किआ नेटवर्क में सबसे महत्वपूर्ण निर्यात केंद्रों में से एक है और यहां संचालन शुरू करने के बाद से, हमने न केवल देश के भीतर बल्कि विदेशों में भी गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने पर ध्यान केंद्रित किया है।'

SUV लवर्स के लिए खुशखबरी, जल्द मिड साइज एसयूवी कैटेगरी में कार लॉन्च करेगी मारुति

उन्होंने आगे कहा 'यूवी पूरी दुनिया में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, और हमें बहुत खुशी है कि हमारे मेड इन इंडिया यूटीलिटी व्हीकल्स ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी शानदार प्रतिक्रिया हासिल की है। यह भारत के विनिर्माण कौशल का एक सच्चा प्रमाण है और पूरी दुनिया के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने वाले बेहतरीन उत्पादों के उत्पादन की हमारी क्षमता को उजागर करता है।'