लाइव टीवी

अपडेटेड फीचर्स के साथ आ गई नई Mahindra Scorpio Classic, कीमत जानकार हो जाएगा दिल खुश!

Updated Aug 20, 2022 | 17:33 IST

महिंद्रा ने ओरिजनल Scorpio के रिब्रैंडेड वर्जन यानी Scorpio Classic को भारत में लॉन्च कर दिया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

Loading ...
Photo Credit- Mahindra
मुख्य बातें
  • इसमें सेकेंड जनरेशन mHawk डीजल इंजन दिया गया है
  • इस इंजन के साथ केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ही मिलेगा
  • नई SUV में 9-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम भी है

Mahindra Scorpio Classic: इंडियन यूटिलिटी व्हीकल मैन्युफैक्चरर Mahindra ने भारत में नई Scorpio Classic को लॉन्च कर दिया है। इस नई SUV की शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये रखी गई है। ये कीमत बेस S वेरिएंट के लिए है। वहीं, इसके S11 वेरिएंट की कीमत 15.49 लाख रुपये तक रखी गई है। ये सभी एक्सशोरूम कीमतें हैं। दरअसल, ये नई Mahindra Scorpio ओल्ड-जनरेशन Scorpio का ही रीबैज्ड वर्जन है। इसे नई Scorpio-N के अंदर प्लेस किया गया है। 

इंजन 

Mahindra Scorpio Classic कंपनी के सेकेंड जनरेशन mHawk डीजल इंजन के साथ आएगी। ये 2.2-लीटर डीजल इंजन 3,750rpm पर 130bhp का पावर और 1,600 और 2,800rpm के बीच 300Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। नई Scorpio Classic में केबल शिफ्ट सेटअप के साथ केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ही मिलेगा। 

Ola की नई इलेक्ट्रिक कार होगी शानदार, लेकिन काफी महंगी, मिडिल क्लास हैं तो भूल जाएं

Mahindra Scorpio 4,456mm लॉन्ग, 1,820mm वाइड और 1,995mm टॉल है। इसका व्हीलबेस 2,680mm लॉन्ग है। नई स्कॉर्पियो का डिजाइन पुराने मॉडल जैसा ही है। हालांकि, थोड़े बहुत कॉस्मेटिक बदलाव इसमें किए गए हैं। ये SUV 7-सीटर और 9 -सीटर वेरिएशन में ऑफर होगी। बाकी फीचर्स की बात करें तो इसमें फ्रंट सीट्स के लिए आर्म रेस्ट, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, रियर सीट्स के लिए AC वेंट्स, क्रूज कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर और डायमंड कट फिनिशिंग के साथ अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। 

इलेक्ट्रिक वाहन मार्केट में Mahindra ने मचाया तहलका, शानदार 5 इलेक्ट्रिक SUV से हटाया पर्दा

नई Mahindra Scorpio को 5 बॉडी कलर ऑप्शन्स- रेड, ब्लैक, सिल्वर, वाइट और ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। साथ ही इसके इंटीरियर में 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है। सेफ्टी को ध्यान में रखकर इसमें दो एयरबैग दिए गए हैं। हालांकि, कंपनी ने कहा है कि नए नॉर्म्स के हिसाब से भविष्य में इसमें और भी ऐड किए जाएंगे।