लाइव टीवी

नए साल में और महंगी हो जाएंगी Maruti Suzuki की कारें, कंपनी ने दी जानकारी

Updated Dec 02, 2021 | 18:49 IST

साल 2021 काफी महंगा साल रहा है. खाने के तेल से लेकर पेट्रोल और डीजल सबकुछ इस साल महंगा हुआ है। और अगर आप नए साल में Maruti Suzuki की कार लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको थोड़ा झटका लग सकता है।

Loading ...
Photo Credit- iStock
मुख्य बातें
  • साल 2021 में कोरोना की दूसरी लहर के चलते कारों की सेल और प्रोडक्शन पर गहरा असर हुआ था
  • ऑटोमेकर्स को कारों की कीमत मजबूरन बढ़ानी पड़ी थी
  • दुनियाभर में सेमीकंडक्टर्स की आ रही दिक्कत के चलते उसकी भी कीमत में इजाफा हुआ

साल 2021 काफी महंगा साल रहा है. खाने के तेल से लेकर पेट्रोल और डीजल सबकुछ इस साल महंगा हुआ है। और अगर आप नए साल में Maruti Suzuki की कार लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको थोड़ा झटका लग सकता है। वो इसलिए क्योंकिं कंपनी जनवरी 2022 से अपनी कारों की कीमत में इजाफा करने जा रही है।

साल 2021 में कोरोना की दूसरी लहर के चलते कारों की सेल और प्रोडक्शन पर गहरा असर हुआ था। इसकी वजह से ऑटोमेकर्स को कारों की कीमत मजबूरन बढ़ानी पड़ी थी। इसके बाद दुनियाभर में सेमीकंडक्टर्स की आ रही दिक्कत के चलते उसकी भी कीमत में इजाफा हुआ। इससे कार बनाना और महंगा हो गया। 

सिर्फ इतना ही नहीं स्टील और एल्युमिनियम की कीमतें भी बढ़ीं। इससे व्हीकल प्रोडक्शन की कॉस्ट भी बढ़ गई। इन सभी चीजों के महंगे होने का सीधा असर ग्राहकों पर महंगाई के रूप में पड़ा। ऑटोमेकर कंपनियों ने साल 2021 में कई बार अपनी कारों की कीमतें बढ़ाईं और अब ऐसा लग रहा है कि साल 2022 की पहली छमाही भी कुछ इसी तरह गुजरेगी। 

भारत की दिग्गज कार कंपनी Maruti Suzuki ने आधिकारिक तौर पर ये घोषणा की है कि उनकी कारें जनवरी 2022 से महंगी हो जाएंगी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के साथ एक फाइलिंग में मारुति सुजुकी ने कहा कि वो जनवरी 2022 में कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा करेगा। ये फैसला इनपुट कॉस्ट बढ़ने की वजह से लिया गया है। 

फिलहाल कंपनी की ओर से ये नहीं बताया गया है कि किस मॉडल की कीमत कितनी बढ़ेगी। आपको बता दें साल 2021 में ही मारुति सुजुकी ने तीन बार कार कीमतों में बढ़तरी कर ली है। कंपनी ने सबसे पहले इस साल जनवरी में फिर अप्रैल में और सितंबर में अपनी कारों के दाम बढ़ाए थे।