लाइव टीवी

गुड न्यूज! इन शहरों में Tata की नई माइक्रो SUV Punch के लिए वेटिंग पीरियड हुआ कम

Updated Dec 04, 2021 | 19:17 IST

Tata Punch micro SUV के वेटिंग पीरियड काफी सारे महानगरों नवंबर की तुलना में कम हो गया है। हालांकि, चेन्नई और बेंगलुरु में वेटिंग पीरियड बढ़ गया है। टाटा मोटर्स की इस नई कार को बाजार में काफी प्यार मिल रहा है। क्योंकि ये भारत की सबसे सेफ SUV में से एक है।

Loading ...
Photo Credit- Tata
मुख्य बातें
  • Tata की micro SUV की कीमत 5.49 लाख रुपये से लेकर 9.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक रखी गई है
  • इस कार को खरीदने के लिए लोगों की होड़ लगी हुई है इसलिए इसका वेटिंग पीरियड भी काफी ज्यादा है
  • ये भारत की सबसे सेफ SUV में से एक है

Tata Punch micro SUV के वेटिंग पीरियड काफी सारे महानगरों नवंबर की तुलना में कम हो गया है। हालांकि, चेन्नई और बेंगलुरु में वेटिंग पीरियड बढ़ गया है। टाटा मोटर्स की इस नई कार को बाजार में काफी प्यार मिल रहा है। क्योंकि ये भारत की सबसे सेफ SUV में से एक है। इस कार को खरीदने के लिए लोगों की होड़ लगी हुई है इसलिए इसका वेटिंग पीरियड भी काफी ज्यादा है। 

अलग-अलग महानगरों में वेटिंग पीरियड की बात करें तो ZigWheels के मुताबिक, चेन्नई में नवंबर में कोई वेटिंग पीरियड नहीं था। जोकि, अब बढ़कर 1 महीने पहुंच गया है। इसी तरह बेंगलुरु में दो महीने वेटिंग था. जोकि, अब 3 महीने तक पहुंच गया है। 

हालांकि, मुंबई में वेटिंग 4 महीने से घटकर 2.5 महीने तक, पुणे में 3 महीने से घटकर 1 महीने तक, कोलकाता में 3 महीने से घटकर 1 महीने तक और हैदराबाद में 2 महीने से घटकर वेटिंग 1.5 महीने तक हो गया है। हालांकि, वेरिएंट्स के हिसाब से वेटिंग पीरियड में बदलाव संभव है।

Tata की micro SUV की कीमत 5.49 लाख रुपये से लेकर 9.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक रखी गई है। ये कार Pure, Adventure, Accomplished और Creative वाले चार वेरिएंट्स में आती है। इस माइक्रो-SUV को केवल पेट्रोल ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें ग्राहकों को ऑप्शन 5 स्पीड AMT और 5 स्पीड मैनुअल गियर के साथ 86PS 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा। 

अपनी रेंज में Tata Punch का मुकाबला Maruti Suzuki Ignis, Mahindra KUV100 Nxt, Renault Kiger, Nissan Magnite और प्रीमियम हैचबैक जैसे Tata Altroz, Maruti Suzuki Baleno और Hyundai i20 से है।