लाइव टीवी

March 2022: ये हैं टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारें, लिस्ट में Maruti Suzuki का है दबदबा

Updated Apr 05, 2022 | 19:05 IST

इस साल के मार्च के महीने के लिए टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कार्स की लिस्ट आ गई है। हर बार की तरह इस बार भी लिस्ट में मारुति सुजुकी का काफी दबदबा है। पूरी लिस्ट में 6 मॉडल्स मारुति सुजुकी की हैं।

Loading ...
Photo Credit- Maruti Suzuki
मुख्य बातें
  • इस साल के मार्च के महीने के लिए टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कार्स की लिस्ट आ गई है
  • इस बार भी लिस्ट में मारुति सुजुकी का काफी दबदबा है
  • पूरी लिस्ट में 6 मॉडल्स मारुति सुजुकी की हैं

इस साल के मार्च के महीने के लिए टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कार्स की लिस्ट आ गई है। हर बार की तरह इस बार भी लिस्ट में मारुति सुजुकी का काफी दबदबा है। पूरी लिस्ट में 6 मॉडल्स मारुति सुजुकी की हैं। केवल Hyundai और Tata Motors के तीन मॉडल्स ने लिस्ट में जगह पाई है। आइए जानते हैं लिस्ट में कौन सी कार किस नंबर पर है। 

1. Maruti Suzuki WagonR (24,634 यूनिट्स)

Maruti Suzuki WagonR एक बार फिर लिस्ट में टॉप पर है। मार्च 2022 में इस मॉडल के 24,634 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं, पिछले साल मार्च में इसके टोटल 18,757 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी इस कार ने सालान आधार पर अच्छी ग्रोथ हासिल की है। 

2. Maruti Suzuki Dzire (18,623 यूनिट्स)

Maruti Suzuki Dzire हमेशा से कंपनी के लिए अच्छा परफॉर्मर रहा है। इस बार मार्च में इसके 18,623 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं, पिछले साल के मार्च में इसके 11,434 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। 

3. Maruti Suzuki Baleno (14,520 यूनिट्स)

मारुति सुजुकी ने हाल ही में Baleno को अपडेट किया है। मार्च 2022 में इसके टोटल 14,520 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि, इस दौरान पिछले साल इस मॉडल के 21,217 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। 

4. Tata Nexon (14,315 यूनिट्स)

इस साल मार्च के महीने में इस कार के टोटल 14,315 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि, पिछले साल इसी दौरान इस मॉडल के केवल 8,683 यूनिट्स ही बिके थे। आपको बता दें ये कार 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है। 

5. Maruti Suzuki Swift (13,623 यूनिट्स)

इस साल मार्च में इसके 13,623 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि, पिछले साल इसी दौरान 21,714 बिक्री हुई थी। 

6. Maruti Suzuki Vitara Brezza (12,439 यूनिट्स)

इस साल मार्च में इस कार के 12,439 यूनिट्स की बिक्री हुई है। सालाना आधार पर इस कार ने 10 फीसदी वृद्धि दर्ज की है।  

7. Hyundai Creta (10,532 यूनिट्स)

अपने सेगमेंट में ये कार हमेशा से बेस्ट सेलर रही है। इस साल मार्च के महीने में इसके 10,532 यूनिट्स की बिक्री हुई है। सालाना आधार पर इसकी बिक्री 17 फीसदी तक प्रभावित हुई है। 

8. Tata Punch (10,526 यूनिट्स)

ये कार अपने सेगमेंट में खूब पसंद की जाती है। इस साल मार्च में इसके 10,526 यूनिट्स की बिक्री हुई है। 

9. Hyundai i10 Grand (9,687 यूनिट्स)

Hyundai i10 Grand ने लिस्ट में 9वें स्थान पर अपनी जगह बनाई है। इस साल मार्च में इसके 9,687 यूनिट्स की बिक्री हुई है। पिछले साल इसी दौरान कंपनी ने इस मॉडल के 11,020 यूनिट्स की बिक्री की थी। 

10. Maruti Suzuki Eeco (9,221 यूनिट्स)

Maruti Suzuki Eeco का नाम लिस्ट में आखिरी नंबर पर है। मार्च में इसके 9,221 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि, पिछले साल इसी अवधि में 11,547 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।